31.7 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

नगर सभापति अर्चना कुमारी ने रेखा देवी के निधन पर जताया गहरा शोक, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया सदर प्रखंड अंतर्गत रहीमपुर पंचायत की पूर्व मुखिया श्रीमती रेखा देवी के निधन से पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-30 (जयप्रकाश नगर), जहां उनका आवास था, वहीं से उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई और मुंगेर घाट पर उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए।बइस दुखद अवसर पर नगर सभापति अर्चना कुमारी ने दिवंगत रेखा देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भावुक शब्दों में कहा, भी मैं उनके आवास पर जाती थी, वे मुझे अपनी बेटी की तरह मानती थीं। उनके परिवार से हमारा पारिवारिक संबंध रहा है। उनका स्नेह, उनका मार्गदर्शन और उनका आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहेगा।  उन्होंने कहा कि रेखा देवी का व्यक्तित्व अत्यंत सरल, सहज और समाज के प्रति समर्पित था। उन्होंने अपने कार्यकाल में जनसेवा को सर्वोपरि रखा और हर वर्ग के लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई। उनका निधन न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। नगर सभापति अर्चना कुमारी ने आगे कहा कि रेखा देवी का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों के लिए जिस समर्पण भाव से कार्य किया, वह हमेशा याद रखा जाएगा। इस दौरान सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए और उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि रेखा देवी जनसेवा के प्रति समर्पित थीं और उन्होंने हमेशा लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य किया। उनका निधन समाज के लिए एक बड़ी क्षति है। अंतिम संस्कार में कांग्रेस नेता नवीन कुमार, जिला परिषद सदस्य रजनीकांत कुमार, सुमित कुमार, बिपिन राय सहित कई जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। बताया जाता है कि उनके पति निरंजन चौधरी वर्तमान में रहीमपुर पंचायत के मुखिया हैं। इस दुखद घड़ी में पूरे क्षेत्र के लोग उनके परिवार के साथ खड़े हैं। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि रेखा देवी का व्यवहार अत्यंत मिलनसार था और वे हर व्यक्ति के साथ समान व्यवहार करती थीं। उनके दरवाजे आम लोगों के लिए हमेशा खुले रहते थे। उन्होंने समाज के हर वर्ग के लिए कार्य किया और लोगों के बीच अपनी गहरी छाप छोड़ी।लोगों ने कहा कि उनके निधन से एक ऐसी शख्सियत को खो दिया गया है, जो हमेशा लोगों के सुख-दुख में साथ खड़ी रहती थीं। उनका योगदान समाज में हमेशा याद किया जाएगा। कुल मिलाकर, पूर्व मुखिया रेखा देवी का निधन खगड़िया के लिए एक गहरी क्षति है। नगर सभापति अर्चना कुमारी के भावुक शब्द इस बात को दर्शाते हैं कि रेखा देवी केवल एक जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि लोगों के दिलों में बसने वाली एक आत्मीय और सम्मानित व्यक्तित्व थीं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार को संबल दें।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें