27.9 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

परिंदे हैं, तो हम ज़िंदे हैं,शकील काकवी

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद कायनात फाउंडेशन ने विश्व गौरैया दिवस 2025 मनाया कायनात फाउंडेशन ने कायनात इंटरनेशनल स्कूल, कायनात नगर, काको, जहानाबाद, बिहार में विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। जिसका उद्देश्य गौरैया संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनके बचाव के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में जामिया कायनात के छात्रों ने गौरैया संरक्षण की शपथ ली। रक़ीब मुस्तफा और अयान अंसारी ने गौरैया फीडर लगाने का सुझाव दिया, जबकि अब्दुल्लाह अर्फीन और साकिब मुस्तफा ने पेड़ लगाने और कीटनाशकों के उपयोग को कम करने की आवश्यकता पर जोर दिया। वहीं, चाहत मल्होत्रा और अम्मार ने विद्यालय परिसर में घोंसले बनाने की पहल की, जिससे गौरैया के आवास को पुनर्स्थापित करने और जैव विविधता को संरक्षित करने में मदद मिलेगी।
कायनात फाउंडेशन के संस्थापक शाकिल ककवी ने गौरैया की घटती संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा गौरैया कभी हमारे घरों, बगीचों और गलियों में आमतौर पर देखी जाती थीं, लेकिन शहरीकरण, प्रदूषण और प्राकृतिक आवास की कमी के कारण इनकी संख्या घटती जा रही है। विश्व गौरैया दिवस हमें इनकी महत्ता याद दिलाने और इनके संरक्षण के लिए काम करने की प्रेरणा देता है। गौरैया सदियों से मानव समाज का हिस्सा रही है, लेकिन माइक्रोवेव विकिरण, प्रदूषण और हरियाली की कमी के कारण इनकी संख्या तेजी से घट रही है। इन मुद्दों को समझना हमें व्यापक पारिस्थितिकीय चुनौतियों से निपटने में मदद कर सकता है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें