जगदूत न्यूज सीतामढ़ी से संपादक अरुण कुमार वर्मा कि रिपोर्ट सीतामढ़ी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ प्रथम चरण के मतदान संपन्न होने के पश्चात निर्वाचन से संबंधित एवं विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए गए ।प्रथम चरण के चुनाव के पश्चात किन-किन बिंदुओं पर अत्यधिक ध्यान देने की आवश्यकता है उन सभी बिंदुओं पर विस्तृत एवं स्पष्ट निर्देश दिया गया। वेबकास्टिंग हेतु चिन्हित मतदान केंद्र एवं भीषण गर्मी को देखते हुए सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यकता मूलभूत सुविधा को सुनिश्चित करने हेतु सभी को निर्देशित किया गया। शेड, पेयजल बैठने की व्यवस्था हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। ईरदेश दिया गया कि स्वच्छ निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान करना सभी सुनिश्चित करें ।
प्रथम चरण के मतदान संपन्न होने के पश्चात निर्वाचन से संबंधित एवं विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


