*बिहार में युवाओं का साथ मजबूत होगा हाथ – सोनू अग्रवाल*
*हम पार्टी छोड़ युवा कांग्रेस में शामिल सोनू अग्रवाल बनें प्रदेश सचिव सह मिडिया प्रभारी*
*प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव व मिडिया प्रभारी बनें सोनू दी बधाई*
*बिहार में होंगी युवाओं की बात राहुल के सपनों कों साकार करने का लिया संकल्प – सोनू*
*प्रदेश सचिव सह मिडिया प्रभारी बनाए जाने पर राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार – सोनू*
*खगड़िया के युवा नेता सोनू अग्रवाल बनें युवा कांग्रेस बिहार के प्रदेश सचिव सह मिडिया प्रभारी *
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया भारतीय युवा कांग्रेस के प्रभारी माननीय श्री कृष्णा अलावरू जी, भारतीय युवा कांग्रेस के माननीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी0वी0 जी के निर्देशानुसार बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा मील रोड खगड़िया निवासी सोनू अग्रवाल कों बिहार प्रदेश सचिव सह मिडिया प्रभारी, बिहार की जिम्मेदारी देनें के लिए सोनू अग्रवाल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी व हमारे जननेता युवाओं के आइकन कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी ,बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह जी व भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह बिहार प्रभारी राजेश कुमार सन्नी जी व प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीबदास जी सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का सह्रदय कोटी कोटी आभार प्रकट करता हूं। वहीं अग्रवाल पूर्व में भी कांग्रेस पार्टी में विभिन्न दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं और राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने बिहार में संगठन में मजबूती प्रदान करने के लिए जिस उम्मीद से उनपर पर भरोसा जताते हुए यह दायित्व सौंपा है। वहीं अग्रवाल ने कहा मैं उस उम्मीद पर खड़ा उतरने का प्रयत्न करूंगा और आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास दिलाता हूं मजबूती से सगंठन को मजबूत और सशक्त बनाने का काम करूंगा और बताया बिहार में अब होगी युवाओं की बात और आदरणीय राहुल गांधी जी के सपनों का बिहार बनाने का संकल्प लिया और साथ ही विश्वास दिलाता हूं आपके द्वारा दिया गया दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करूंगा । इस अवसर पर बधाई देने वालों ने कहा सोनू अग्रवाल के मनोनयन पर युवा कांग्रेस प्रदेश में सशक्त व संगठित होगा बधाई देने वाले खगड़िया युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नवीन यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू पासवान, सदर विधायक छत्रपति यादव जी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष नितिन पटेल, कुमुद कुमार सिंह, खतीबुर रहमान, कुन्दन प्रसाद, रूपेश बंशी पटेल, अरुण कुमार, पप्पू मिश्रा प्रो आंनद जी समेत सैकड़ों कांग्रेसजनों ने बधाई दी।
सोनू अग्रवाल
प्रदेश सचिव सह मिडिया प्रभारी
बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस, बिहार


