34.1 C
Khagaria
Tuesday, May 5, 2026

बेलदौर सीएचसी परिवार नियोजन बंध्याकरण पखवाड़े का शुभारंभ किया

JNA/नैय्यर आलम कि रिपोर्ट खगड़िया बेलदौर प्रखंड मुख्यालय के सीएचसी परिसर में परिवार नियोजन मेले का आयोजन कर बंध्याकरण पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को सीएचसी प्रभारी डॉ मुकेश कुमार ने फीता काटकर उक्त मेले का उद्घाटन करते बंध्याकरण पखवाड़े का शुभारंभ कराया। वहीं पखवाड़े के पहले दिन सीएचसी परिसर स्थित मेले में पहुंची 20 महिलाओं का पंजीकरण कर आवश्यक चिकित्सकीय जांचोपरांत बंध्याकरण आपरेशन किया। वहीं परिवार नियोजन मेले के दौरान बंध्याकरण के इच्छुक दंपति को आवश्यक जानकारी देते सीएचसी प्रभारी ने बताया कि इसके लिए दो प्रकिया है , पहली प्रकिया में बंध्याकरण आपरेशन करवाकर स्थाई रूप से महिलाएं गर्भधारण से मुक्त हो सकती है जबकि अस्थाई तरिके में माला एन टेबलेट प्रतिदिन या छाया टेबलेट सप्ताहिक या अंतरा सुई तीन माह के अंतराल पर उपयोग कर गर्भधारण से मुक्त रह सकती है। वहीं मेले के दौरान करीब आधे दर्जन महिलाओं को परिवार नियोजन के अस्थाई मेथड के तहत उक्त टेबलेट एवं सुई उपलब्ध कराई गई। वहीं बंध्याकरण पखवाड़े को सफल बनाने को लेकर इन्होंने बैठक कर संबंधित फेसीलेटर एवं आशा कार्यकर्ताओ को बंध्याकरण के लिए निर्धारित 150 लक्ष्य को पुरा करने को लेकर पुरी मुस्तैदी से जुट जाने के निर्देश दिए। मौके पर सीएचसी प्रभारी डॉ मुकेश कुमार,बीएचएम अशोक कुमार यादव, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक दीपक कुमार समेत पर्यवेक्षक एवं आशा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें