30.8 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

भाजपा मंडल अध्यक्ष राजा राम सिंह ने परमेश्वरी दुर्गा मंदिर में कि बैठक

खगड़िया मानसी नगर पंचायत के खुटिया में परमेश्वरी दुर्गा मंदिर में मानसी मंडल अध्यक्ष राजा राम सिंह के अध्यक्षता में एक बैठक कि गई, बैठक में भाजपा देश को नई गति प्रदान कर रही है, इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में देश का चहुमुखी विकास हो रहा है, उक्त बातें मानसी में आयोजित भाजपा के बैठक में मानसी मंडल भाजपा अध्यक्ष राजाराम सिंह ने कहा। श्री सिंह ने कहा की देश में ही नहीं विश्व में मोदी जी का डंका बज रहा है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा की आने वाले 2024 में फिर से देश में मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। श्री सिंह ने मेरा देश मेरा मिट्टी कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ता सुभाष चन्द्र मिश्रा को मिट्टी देकर कलश भराई की। इस दौरान राजाराम सिंह ने पवन कुमार सिंह को मानसी मंडल का महामंत्री नियुक्त किया।बैठक कार्यक्रम में मंडल महामंत्री अजय पौद्दार, पवन कुमार सिंह, , मंडल उपाध्यक्ष अवधेश मिश्रा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रेम प्रजापति, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सनम कुमारी,बलहा शक्ति केंद्र प्रमुख रंजीत कुमार, ,चंदन प्रजापति, अजय साह, कमलेश्वरी प्रसाद सिंह, अनिल कुमार साह, प्रदीप कुमार, प्रमोद कुमार, शिवजी राम, एवं जिला से अश्वनी कुमार चौधरी, एवं राजेश सिंह उपस्थित थे। 

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें