जगदूत न्यूज बेगुसराय बिहार ब्यूरो चीफ मो0 नबी आलम कि रिपोर्ट बेगूसराय जिलान्तर्गत बेगूसराय नगर निगम के कर्मचारी भवन के प्रांगण में भारतीय ग्रामीण चिकित्सक संघ के तत्वावधान में बेगूसराय जिला ग्रामीण चिकित्सक प्रतिनिधिमंडल का बैठक आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष डा० विद्यानंद ठाकुर ने किया तथा मंच संचालन मंझौल अनुमंडल अध्यक्ष डा० डी० के० अजनबी ने किया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन संघ के राष्ट्रीय संरक्षक डा० राजकुमार आजाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया तथा संबोधित करते हुए कहा कि बिहार सरकार जितने भी ग्रामीण चिकित्सकों को प्रशिक्षण देकर प्रमाण पत्र दिया है, वैसे सभी सदस्यों को स्वास्थ्य मित्र के रूप बहाल करें। मुख्य अतिथि संघ के राष्ट्रीय महामंत्री डा० संजीव कुमार भारती ने संबोधित करते हुए कहा कि जो राजनीतिक दल ग्रामीण चिकित्सकों को स्वास्थ्य मित्र के रूप में बहाल करेगा, वही दल 2025 में बिहार पर राज करेगा। मुख्य वक्ता संघ के राष्ट्रीय सचिव डा० कैलाश महतों ने संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में पांच लाख ग्रामीण चिकित्सक हैं। प्रत्येक ग्रामीण चिकित्सक प्रत्येक दिन कम से कम दस परिवार का ईलाज करता है । ग्रामीण चिकित्सकों के सहयोग से ही बिहार में किसी भी दल की सरकार बनेगी। विशिष्ट अतिथिगण डा० आचार्य गणेश कुमार पोद्दार, डा० पूनम आजाद,डा० कैलाश सदा, डा० परमानन्द मालाकार, डा० देवचंद्र पोद्दार, डा० चन्द्र शेखर साहू, डा० शाहीद आदि नेताओ ने संबोधित किया। बेगूसराय जिला के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों को पुष्पों की माला पहनाकर सम्मानित किया।


