जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद रा. मध्य विद्यालय मांदिल(जहानाबाद) में अध्यनरत छात्राओं के वार्षिक परीक्षा- 2025 का परिणाम प्रकाशित किया गया, इसके साथ ही (PTM)शिक्षक /अभिभावक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों के साथ इस PTM सह परिणाम प्रशासन में भाग लिए तथा अपने-अपने बच्चों के कांपी एवं प्रगति पत्र देखकर काफी खुशियां व्यक्त किए। वही प्रधानाध्यापक डॉ अरविंद चौधरी ने अपने बच्चों के साथ पीटीएम में भाग लेने वाले सभी अभिभावकों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्ति किए,एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करते हुए कहा कि शिक्षा ही एक ऐसी कुंजी है। जिससे विकास के सारे दरवाजे खुलते हैं। इसलिए हर हाल में कठिन परिश्रम और लगन के साथ उच्च से उच्च शिक्षा ग्रहण करना सभी छात्र-छात्राओं को पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। PTM सह परिणाम प्रकाशन में भाग लेने वालों में प्रधानाध्यापक डॉ अरविंद चौधरी, शिक्षिका शीला कुमारी, रानी अर्पणा, सरिता कुमारी ,अखिलेश प्रसाद सिंह, सतीश सुंदरपुरी ,ऋषिकांत कुमार, राकेश रंजन कुमार ,कुमार नवनीत, कंजीत मांझी, रेखा देवी ,परमानंद प्रसाद,गंगा पासवान ,अभिभावक -कोसमी देवी ,इंदु देवी, उषा देवी ,रानी देवी ,रामजी गुप्ता, मुन्नी देवी, फूला देवी, तुलसी देवी, शरीफा देवी, संगीता देवी ,रिंकी देवी, संयोगा देवी , समेत समस्त विद्यालय परिवार के साथ-साथ सैकड़ो अभिभावक गण।


