*शनि अमावस्या पर भगवान शनिदेव की प्रतिमा पर अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक केन्द्र के संस्थापक डॉ अरविन्द वर्मा ने किया तेल अभिषेक*
JNA/S.K.Verma
खगड़िया। ज़िला मुख्यालय एसडीओ रोड स्थित शनि मंदिर में शनि अमावस्या के अवसर पर सुबह में अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक केन्द्र के संस्थापक डॉ अरविन्द वर्मा ने भगवान शनि देव की प्रतिमा पर पं०अंकित शर्मा के मंत्रोच्चारण के साथ अभिषेक कर परिवार, समाज और देश की खुशहाली हेतु दुआएं मांगी। सुबह से से दोपहर तक सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान शनि देव की प्रतिमा पर तेल अभिषेक कर अपनी अपनी मनोकामना पूर्ण करने हेतु नमन किया और आशीर्वाद मांगा। संध्या वेला में भगवान शनि देव की प्रतिमा को पुष्प, माला और अंग वस्त्र से सुसज्जित किया गया। संध्या आरती और भजन गायन के बाद खीर और जलेबी का महाप्रसाद भी वितरित किया गया। शनि मंदिर के पुजारी पंडित अंकित शर्मा ने कहा अमावस्या के दिन भगवान शनि देव पर तेल चढ़ाने से श्रद्धालुओं की दुःख दरिद्रता और रोग बोले भी दूर हो जाता है और उनकी मुरादें भी पूरी होती है।


