*प्रभारी डीएम ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ
*डॉ० अम्बेदकर के चित्र पर अधिकारियों ने किया पुष्प अर्पित
जेएनए/आर आर वर्मा
पत्रकार नगर,खगड़िया ।अलौली प्रखंड अंतर्गत आनंदपुर मारन ग्राम पंचायत के अमौसी ग्राम में विशेष मेघा विकास शिविर का आयोजन किया गया ।उक्त विशेष शिविर का उद्देश्य अनुसूचित जाति/ जनजाति टोलों में आधारभूत संरचना के विकास सहित सरकार की महत्वपूर्ण सभी योजनाओं के लाभ से संबंधित परिवारों को नियमानुसार आच्छादित करना एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाना है। विशेष विकास शिविर का उद्घाटन प्रभारी जिलाधिकारी व उप विकास आयुक्र अभिषेक पलासिया, के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज आयोजित उक्त वर्णित विशेष विकास शिविर में राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, औपचारिक शिक्षा,आंगनबाड़ी, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र,आधार कार्ड, कुशल युवा प्रोग्राम,कौशल विकास कार्यक्रम, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना, ई ग्राम कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, स्वास्थ्य कार्ड, हेल्थ कैंप, प्रधानमंत्री आवास योजना. वास भूमि, बंदोबस्ती, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बुनियाद केंद्र हर घर नल जल योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण पक्की गली नली,मनरेगा जॉब कार्ड,प्रधानमंत्री जनधन,विद्युत कनेक्शन,जीविका समूह,ग्रामीण कार्य विभाग,स्वच्छ भारत मिशन एवं अन्य ग्रामीण योजनाओं (कुल 22 योजनाओं) के संदर्भ में नियमानुसार पात्र व्यक्तियों को यथासंभव लाभ प्रदान किया गया।उक्त अवसर पर प्रभारी जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा विशेष विकास शिविर आयोजन का मुख्य उद्देश्य संचालित योजनाओं के संबंध में महादलित टोलो* *से संबंधित व्यक्तियों को जागरूक करने के साथ साथ नियमानुसार उन्हें लाभान्वित करना है।* उन्होंने कहा सरकार की मंशा है कि समाज की अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे।बोले,ऐसे शिविरों के माध्यम से हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई भी लाभार्थी योजना से वंचित न रहे*। उन्होंने कहा अनुसूचित जाति/ जनजाति टोलों में योजनाओं के क्रियान्वयन में विकास मित्रों की अहम भूमिका है। अतः विकास मित्र भ्रमणशील रहते हुए योजनाओं के बारे में अधिक से अधिक जानकारी आम लोगों को देना सुनिश्चित करें। उप विकास आयुक्त ने कहा *समय से गुणवत्तापूर्ण और पूरे सम्मान के साथ आम लोगों को विभिन्न सेवाएं उपलब्ध हो सके यह हमारी प्राथमिकता है।*
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने आज के विकास शिविर में बहुत सारे आवेदनों के विरुद्ध ऑन द स्पॉट निष्पादन करते हुए योजनाओं का तत्काल लाभ दिया गया। अधिकारियों ने बताया टोलों में विशेष शिविर का आयोजन कर सरकार की सभी महत्वपूर्ण योजनाओं से उन टोलों को आच्छादित किया जाएगा।
जानकारी दी गई कि जिलांतर्गत प्रखंडवार उक्त टोलों में आयोजित होने वाले विशेष विकास शिविर के माध्यम से संचालित 22 योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए जाएंगे एवं यथासंभव नियमानुसार लाभुको व पात्र ग्रामीणों को लाभान्वित करने का ठोस प्रयास किया जाएगा। विशेष विकास शिविर में लाभुकों कई योजनाओं का लाभ दिए गए । जबकि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का भी लाभ दिया गया। वहीं कई लाभुकों को मनरेगा जॉब कार्ड, राशन कार्ड दिया गया। इसके अतिरिक्त जाति प्रमाण पत्र तथा अन्य प्रमाण पत्र तथा अन्य योजनाओं का लाभ ऑन द स्पॉट लाभार्थियों को नियमानुसार दिए गए।प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा उक्त अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को भी दिशा निर्देश दिया गया एवं किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।विशेष विकास शिविर में डीडब्लुओ, डीपीआरओ, निर्देशक डीआरडीए,PGRO,LS,ASO,DPM जिविका,डीपीओ आईसी डीएस,डीईओ, बीआरओ,अलौली,बीडीओ,मानसी,खगड़िया,बीडब्लुओ,सीओ व पंचायत प्रतिनिधियों की मौजुदगी में इसी ग्राम के महादलित टोलों में सामुदायिक भवन,सेड बनाएं जाने की घोषणा भी किए गए ।
महादलित टोला में सामुदायिक भवन,सेड बनाएं जाने की घोषणा से ग्रामीणों में हर्ष,चर्चा
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


