जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद के निजी होटल मे होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर एवं होम्योपैथिक के जनक सैमुएल है निमन साहब की 270 वीं जयंती समारोह मनाई गई ।इसका उद्घाटन माननीय .विधान परिषद सदस्य डॉक्टर प्रमोद कुमार चंद्रवंशी जी ने किया ।मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य डॉ रविंद्र कुमार गया होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल गया |डॉ नंदकिशोर प्रसाद मौजूद थे ।इस कार्यक्रम के अध्यक्षता डॉक्टर प्रोफेसर नरेंद्र शर्मा के द्वारा हुआ मंच संचालन अमरेंद्र कुमार प्रदेश मंत्री सह जिला सचिव जहानाबाद इंडियन होमियोपैथिक ऑर्गेनाइजेशन ने किया.
कार्यक्रम का आयोजन डॉ.अमरेन्द्र कुमार जर्मन होमियोपैथिक क्लिनिक के द्वारा किया गया था |उपस्थित वक्ताओं ने सरकार से होम्योपैथिक विकास के लिए मांग की बिहार के तमाम हॉस्पिटल में होम्योपैथिक चिकित्सकों ने .मांग की होम्योपैथिक दवा ही बटवाई जाए ।अभी सरकार वर्षों से होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति को उपेक्षा कर रही है होम्योपैथिक डॉ से एलोपैथिक दवा बाटबाई जा रही है । बिहार में बंगाल एवं यूपी के तरह एन आई एचस् थापना की जाए । बिहार में झारखंड की तरह अटल स्वास्थ्य योजना की तरह होम्योपैथिक डॉक्टर की बहाली किया जाए । समारोह में मुख्य वक्ता रूप में प्रोफेसर डॉक्टर एस मुस्ताक,डॉक्टर मणि भूषण शर्मा,विजय कुमार, डॉ.अमरेशकुमार,डॉक्टर निशांत कुमार,डॉक्टर भास्कर,डॉ जे भूषण,राजन कुमार आर्य,डॉ राजन कुमार आया,डॉ आसिफ हारून,डॉक्टर मसरूरअहमद,डॉक्टर अनवर,डॉ सुनीता कुमारी, नंदिता राय, एवं अन्य
होम्योपैथिक के जनक सैमुएल है निमन साहब की 270 वीं जयंती समारोह का आयोजन
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


