*खगड़िया में जो कार्य सदियों से नहीं हुआ वो कार्य दिखाएं है, बर्तमान विधायक-बुद्धदेव यादव*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया सदर विधायक खगड़िया श्री छत्रपति यादव जी नेतृत्व एवं श्री बुधदेव यादव जी ,उपाध्यक्ष , जिला कांग्रेस कमेटी खगड़िया के अध्यक्षता में महिला संवाद कार्यक्रम दिनांक 11.जुलाई.25 को पूर्वी ठाठा पंचायत स्थित दुर्गा मंदिर खेल मैदान में आयोजित किया गया। जिसमें 2000 महिलाओं उपस्थिति अपने अपने समस्याओं के साथ महिला संवाद कार्यक्रम भाग लिए । ऑन द स्पॉट सदर विधायक ने अपने टीम के साथ वारी वारी से महिलाओं की समस्या को भी सुना और आश्वासन दिये जल्द समस्या को दूर करेंगे।
वहीं खगड़िया विधायक योजना से पूर्वी ठाठा पंचायत स्थित दुर्गा मंदिर खेल मैदान चारदीवारी कार्य का विधिवत उद्घाटन फीता काट कर जनता को समर्पित किए । अपने उद्घाटन भाषण में सदर विधायक यादव ने कहा महागठबंधन सरकार बनने पर माई – बहन मान योजना के तहत 2500/- प्रति माह माई बहन मान योजना का फॉर्म भरवा गया ताकि महागठबंधन सरकार बनने पर माय बहन मान योजना का लाभ सभी माता बहनों मिल सके ।अपने भाषण में बोले,पंजीकरण के लिए मिस्ड कॉल नंबर 8800023525 पर भी कर सकते हैं और अन्य महिलाओं को जागरूक करने करने व समस्या का समाधान के लिए हमसे या हमारे टीम से संपर्क करें समाधान करने का प्रयास किये जाएंगे। जिला काँग्रेस उपाध्यक्ष बुद्धन यादव ने कहा अगर सरकार नहीं बन सका और दोबारा पुनः विधायक बनने पर विधान सभा क्षेत्र के महिलाओं को मिलेगा प्रत्येक माह सम्मानजनक राशि देने के लिए विधायक संक्लपित हैं ।बोले ,खगड़िया में जो कार्य सदियों से नहीं हुआ वो कार्य कर दिखाएं है बर्तमान विधायक । बोले,माय-बहिन मान योजना से महिलाएं होगीं सशक्त बढ़ेगा मान सम्मान ।वहीं महागठबंधन के नेताओं एक स्वर से कहा इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता, पदाधिकारी इस योजना से महिलाओं को जोड़ने के साथ यह भी बतायेंगे की बिहार की वर्तमान सरकार ने किस प्रकार महिलाओं को मूलभूत अवसरों और सुविधाओं से वंचित रखा है।वहीं राजद के बरीय नेता प्रफुल्ल चन्द्र घोष ने कहा महागठबंधन नेतृत्व को भरोसा है कि हर महिला को सशक्त बनाने की इस महत्वपूर्ण योजना को घर घर ले जाने से बड़ी संख्या में आधी आबादी महागठवंधन के साथ जुड़ेगी।इस कार्यक्रम शामिल बिंदु यादव जी ,सचिव दुर्गा स्थान , नंदलाल मण्डल ,राजद प्रधान सचिव खगड़िया ,पूर्वी ठाठा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि सुजीत ,प्रफुल चन्द्र घोष जी ,राजद वरिष्ट नेता ,श्री चक्रधर , अवध जी , राजीव , नारायण जी , कोको दास जी , गौरव कुमार ,नरेंद्र जी , रौशन , राकेश जी , कपिलदेव यादव जी , उदित जी एवं सभी पंचायत के गणमान्य व ग्रामीण उपस्थित रहे।
माय-बहिन मान योजना से महिलाएं होगीं सशक्त, बढ़ेगा मान सम्मान- विधायक
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


