जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी मानसी खगड़िया। शतरंज प्रशिक्षण शिविर :– जिले के मानसी नगर पंचायत समिप जी डी एकेडमी के छात्रों को नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवन्त के द्वारा आज निशुल्क शतरंज प्रशिक्षण शिविर लगाकर छात्रों को विशप ( ऊट ) के चाल के बारे में प्रारंभिक जानकारी दी गई। यशवन्त ने छात्रों को बताया कि काला विशप हर हाल में काले ही घर में गुणा के चिन्ह आकार में आगे पीछे जा सकता है और सफेद विशप सफेद घर में ही आगे पिछे गुणा के आकार में ही घर खाली रहने पर चला जा सकता है या प्रतिद्वंद्वी पर हमला कर सकता है। सफेद विशप काला घर में और काला विशप सफेद घर में कभी नहीं आ सकता है। इधर नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के अध्यक्ष अभय कुमार बिक्की उपाध्यक्ष विवेक भगत, कोषाध्यक्ष अम्बुज कुमार पौद्दार, संयुक्त सचिव अमित कुमार छोटु ने कहा कि नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के तत्वावधान में नवमीं मदनलाल साह मेमोरियल एकदिवसीय निशुल्क अन्डर 15 बालक बालिका एक स्कूल स्तरीय अभ्यास शतरंज प्रतियोगिता जी डी एकेडमी मानसी में 30 अप्रैल को सुवह छ बजे से होगा। मौके पर मौजूद प्रधानाध्यापक रामविनय यादव, देवशरण यादव, सिकन्दर यादव, इन्द्र भुषण कुमार, अरविंद कुमार, अमिताभ कुमार निराला, खिलाड़ी भारती कुमारी, मोनु कुमार सहित दर्जनों खिलाड़ी मौजूद थे।


