27.9 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

शहर के अंबेडकर चौक पर भाजपा ने धूम धाम से मनाई अंबेडकर जयंती

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद नगर के अंबेडकर चौक पर भारतीय संविधान के निर्माता, आधुनिक भारत के शिल्पकार एवं शोषितों, वंचितों व महिलाओं के मुक्तिदाता, ज्ञान के प्रतीक, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 134 वीं जयंती पर मनाई गई। इस अवसर पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पाजलि की गई। भाजपा के मा. विधान पार्षद माननीय डॉ प्रमोद चंद्रवंशी जी ने जहानाबाद नगर के अंबेडकर चौक पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि करके जयंती मनाये।
इस अबसर पर साथ में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष अजय सिंह टुन्नू जिला महामंत्री धीरज कुमार अनिल ठाकुर जिला उपाध्यक्ष शैलेश कुमार,कृष्ण मुरारी गुड्डू जिला मंत्री ब्रजेश कुमार, विजय सत्कार, मनोज पासवान, महेंद्र कुमार,राम सुभग शर्मा, रवि शेखर,शुभम राज मिट्ठू, रविंद्र पासवान, कृष्णकांत कुमार, कुणाल गुप्ता,संतोष चंद्रवंशी, रौशन कुमार, मनीष केसरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें