जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद मुख्यालय में पार्टी कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए अंबेडकर चौक पर उनके मूर्ति पर घोसी विधायक कामरेड रामबली सिंह यादव, राज कमेटी सदस्य कां श्रीनिवास शर्मा ,कां हसनैन अंसारी ,सतेंदर रविदास,शिव शंकर प्रसाद, ललन किशोर आजाद ,ब्रह्मदेव प्रसाद करीबन दास ,मुकेश पासवान ,राम उदय कुमार प्रमिला देवी ,गरीवन दास,सहित दर्जनों महिला पुरुष ने उनके मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि की, घोसी में कामरेड अरुण विंद,बुद्धदेव यादव इंद्रेश पासवान ,मोदनगंज में कामरेड वितन मांझी ,प्रदीप कुमार, अभय पासवान ,जोगिंदर यादव हुलासगंज में कामरेड प्रभात कुमार, श्याम पांडे ,अवधेश पंडित दिलीप विंद,मखदुमपुर में धनेश्वर मांझी वेंकटेश शर्मा काको प्रखंड में विनोद भारती, रेणु देवी ने उनके मूर्ति पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण किया |इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि आजादी के बाद नए भारत के निर्माण की बुनियाद हमारे संविधान में रखी जिसमें स्वतंत्रता संग्राम की विरासत को आगे बढ़ते हुए भारत को एक संप्रभु,समाजवादी धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज के रूप में परिभाषित किया इस ऐतिहासिक दस्तावेज के निर्माण में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की भूमिका केंद्रीय और निर्णायक रही |उन्होंने संविधान के जरिए में सिर्फ राजनीतिक स्वतंत्रता सुनिश्चित की बल्कि सामाजिक न्याय समता और बंधुत्व जैसे मूल्यों को भी संस्थागत किया |आगे नेताओं ने कहा कि आज मोदी सरकार में भारत की संप्रभुता और लोकतांत्रिक ढांचे पर गहरा संकट मंडरा रहा है |अमेरिका के सामने सरकार की घुटना टेक नीतियां ट्रंप द्वारा टैरिफ की घोषणा प्रवासी भारतीयों के साथ अपमानजनक व्यवहार और फिलिस्तीन में जारी हिंसा के सवाल पर शर्मनाक चुप्पी इन सब ने भारत कीसाम्राज्यवाद विरोधी विरासत के साथ खुला विश्वास घात है आगे नेताओं ने कहा कि देश के अंदर संविधान पर हर रोज हमले हो रहे हैं और देश को हिंदू राष्ट्र में बदल देने का चौतरफा उन्माद सुनाई पड़ रहा है हिंदू राष्ट्र दरअसल ब्राह्मणवाद को हर हाल में बनाए रखने का ही अभियान है यह सिर्फ मुसलमान के नहीं बल्कि दलितों, पिछड़ों ,महिलाओं और पूरे लोकतंत्र के खिलाफ है भाजपा की सरकार लगातार मुस्लिम समुदाय के संवैधानिक अधिकारों पर हमले कर रही है तीन तलाक कानून सी ए ए एनआरसी वफ बोर्ड संशोधन इसके उदाहरण है इस अवसर पर उपस्थित समुदाय ने संकल्प लिया कि भाजपा और आरएसएस द्वारा संविधान पर हो रहे हमले, अमेरिका के सामने घुटने टेक नीतियों और देश को पीछे ले जाने की सांप्रदायिक साजिशों के खिलाफ पूरी ताकत से संघर्ष करें साथी बाबा साहब और कम्युनिस्ट आंदोलन की विरासत को बुलंद करते हुए और संविधान की प्रस्तावना में निहित मूल्यों न्याय स्वतंत्रता समानता और बंधुत्व को समाज के हर कोने तक पहुंचाऐं और , लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट हो और प्रगतिशील राष्ट्रवाद का झंडा बुलंद करें|
राम उदय कुमार
भाकपा माले द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर की134वां जयंती जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी प्रखंडों में आयोजित की गई
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


