जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद श्रावणी मेला 2025 के सफल संचालन एवं स्वच्छता व्यवस्था में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 16 स्वच्छता पर्यवेक्षकों एवं कर्मियों को आज प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष, जिला जल एवं स्वच्छता समिति, श्रीमती अलंकृता पांडेय के निर्देश तथा उप विकास आयुक्त डॉ. प्रीति के मार्गदर्शन में, निदेशक (लेखा प्रशासन एवं स्व-नियोजन), जिला ग्रामीण विकास अभिकरण तथा सदस्य सचिव, जिला जल एवं स्वच्छता समिति, डॉ. रोहित कुमार मिश्र द्वारा यह सम्मान प्रदान किया गया। साथ में। निदेशक राष्ट्रीय स्वरोजगार कार्यक्रम, श्री सुदर्शन कुमार एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।श्रावणी मेला के दौरान बराबर पहाड़ पर एक माह तक मेला परिसर से लेकर मंदिर प्रांगण तक स्वच्छता बनाए रखने के लिए स्वच्छता कर्मियों ने दिन-रात अथक परिश्रम किया। पर्यवेक्षकों ने पालीवार निगरानी करते हुए सफाई व्यवस्था को निर्बाध रूप से संचालित किया, जिससे श्रद्धालुओं को जलार्पण में स्वच्छ एवं सहज वातावरण मिला।सम्मानित स्वच्छता पर्यवेक्षक अंजलेश कुमार और स्वच्छता कर्मियों में मनोज कुमार ,मुंडेश्वर यादव ,अमर चौधरी, सुनील कुमार राज कुमार , तथा उमेश सिंह शामिल है l तथा धराउत ग्राम पंचायत के स्वच्छता पर्यवेक्षक के रूप में देवानंद पासवान तथा स्वछता कर्मी के रूप में मुकेश कुमार यादव राजेश पासवान तथा सीमा देवी को सम्मानित किया गया lइसी प्रकार नगर पंचायत के द्वारा लगाए गए स्वच्छता कर्मियों के रूप में आकाश डोम, विजय डोम , रामजन्म डोम तथा राहुल कुमार को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया lअधिकारियों ने कहा कि इन कर्मियों की निष्ठा, परिश्रम और सेवा भावना के कारण ही मेला क्षेत्र में स्वच्छ एवं स्वास्थ्यकर वातावरण बनाए रखना संभव हुआ, जो सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।


