जगदूत न्यूज सीतामढ़ी से संपादक अरुण कुमार वर्मा कि रिपोर्ट सीतामढ़ी लोकसभा आम निर्वाचन –2024 में मतदाताओं को जागरूक करने की दिशा में स्वीप सेल सीतामढ़ी के द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता से संबंधित कई गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।इस क्रम में आज विभिन्न प्रखंडों में मतदाता जागरूकता से संबंधित कई गतिविधियों का आयोजन किया गया। आईसीडीएस, जीविका,नेहरू युवा केंद्र तथा विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारियों के नेतृत्व में जागरूकता गतिविधियां चलाई गई। प्रभात फेरी ,रैली, शपथ ग्रहण ,मतदाता चौपाल इत्यादि गतिविधियों का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक किया गया।
सीतामढ़ी के द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता से संबंधित कई गतिविधियों का आयोजन किया
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


