43 C
Khagaria
Monday, April 20, 2026

स्वतंत्रता सेनानी स्व० जगदेव प्रसाद की 27वीं पुण्यतिथि सादगी के साथ मनाई गई

*स्वतंत्रता सेनानी स्व० जगदेव प्रसाद की 27वीं पुण्यतिथि सादगी के साथ मनाई गई। इन्हीं के प्रेरणा से हम शिक्षा के क्षेत्र में सेवा भावना से कार्य कर रहे हैं ,प्रो डॉ चन्द्रीका प्रसाद यादव*

जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

स्वतंत्रता सेनानी स्व० जगदेव प्रसाद जी की 27 वीं पुण्यतिथि सादगी के साथ मां कमला चन्द्रीका जी विद्यापीठ पारा मेडिकल कॉलेज, हुलासगंज परिसर में डॉ संजय कुमार जी के अध्यक्षता में मनाई गई। इस कार्यक्रम के उदघाटकर्ता मां कमला चन्द्रीका जी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन शिक्षाविद प्रो डॉ चन्द्रीका प्रसाद यादव ने अपने पिता स्व० जगदेव प्रसाद जी के तैलचित्र पर पुष्प माला अर्पित करने के उपरांत सभागार में उपस्थित पारा मेडिकल के प्रशिक्षु विधार्थियों और सामाजिक बौद्धिक लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज जो शिक्षा का स्तर है उसका बुनियादी ढांचा का सपना वर्षों पहले आजादी के बाद स्वतंत्रता सेनानियों ने गढ़ा था। आज मैं जो कुछ भी कर रहा हूं इन्हीं पुण्य लोगों के आशीर्वाद से कर रहा हूं। आज हमारा प्रयास यह है की देश के सबसे पिछड़े क्षेत्रों में सबसे अंतिम पैदान पर बैठे नौनिहालों को शिक्षा की वो सुविधा उपलब्ध हो सके जिससे आने वाले समय में सभी वर्गो के बच्चे बच्चियां इसका लाभ ले सकें। इस प्रांगण में आज उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे वैसे विधार्थी भी हैं जो बिल्कुल साधारण घर से आते हैं। इस परिसर बिना भेदभाव के सभी स्तरों के विधार्थी पढ़ रहे हैं। हमें आशा है आने वाले दिनों में आपलोग अपने माता-पिता के सपने तो साकार करेंगे हीं साथ ही साथ इस देश का नाम भी रोशन करेंगे। हमारे पिता जी का सपना था सबको शिक्षा एक सामान। वे महात्मा गांधी जी के जमाने के स्वतंत्रता सेनानी के साथ साथ एक किसान थे जिनका संस्कार और आशीर्वाद हमें इन कार्यों के लिए प्रेरित करता है। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमिटी जहानाबाद के जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा जी ने कहा कि चन्द्रीका जी के नाम के पहले मां कमला जी के नाम लगा है आप वैसे ही संस्कार प्राप्त व्यक्ति हैं और आपके व्यक्तित्व का असर है कि आप जहां भी मिट्टी छुते हैं वो सोना बन जाता है। शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रयास अतुलनीय है। अतिथि के तौर पर उपस्थित कांग्रेस नेता शिक्षाविद अशोक कुमार प्रियदर्शी ने कहा कि आपके संस्थान में बिना भेदभाव के दलित पिछड़े वर्गों के गरीब लोगों को जिस प्रकार पठन पाठन की व्यवस्था की गई है निश्चित रूप से हमारा क्षेत्र और समाज शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ेगा इन्हीं आशय के साथ स्व० जगदेव प्रसाद को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इस क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य कमला देवी के पति राजेश रंजन जी ने कहा हमलोगों का सौभाग्य की इस तरह के संस्थान खुलें हैं ऐसे में हमसे जो भी संभव होगा हर संभव मदद करने की कोशिश करुंगा।
कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में डॉ अजय कुमार, कामरान हुसैन, रामविनय शर्मा, बिरेन्द्र कुमार, मुकेश गुप्ता, कमलेश कुशवाहा, सत्येन्द्र शर्मा, सतेन्द्र यादव, एवं कॉलेज के लेक्चर प्रो शबा तशनीम, प्रो अभिलाषा मिश्रा, प्रो खुशाली किशोर, प्रो प्रिया, प्रो विशाल कुमार एवं बबलु शर्मा सहित सैंकड़ों छात्र छात्राएं व सामाजिक कार्यकर्ता लोग उपस्थित हुए |

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें