जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद
केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार भाजपा गली-गली एलईडी टीवी स्क्रीन गाड़ी के माध्यम से कर रही है आज 19.12. 2023 .को जहानाबाद जिला के मखदुमपुर विधानसभा विधानसभा क्षेत्र के पंचायत सुलेमानपुर काको गांव में एवं अमथुआ पंचायत में एलईडी बन के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं को विस्तृत रूप से आम जनता के बीच स्क्रीन पर दिखाया गया साथ ही साथ इस लाभ से वंचित लोगों का मौके पर रजिस्ट्रेशन भी कराया गया इस एलईडी गाड़ी के साथ भारत सरकार के अधीन डाक विभाग ,कृषि विभाग, पेट्रोलियम विभाग, बैंक के अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने विभागीय योजनाओं के विस्तृत रूप से चर्चा की ।इस दौरान विधान पार्षद डॉक्टर प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि भारत विकसित संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को पूरा करेगा और वही सपनों का पूरा करने के उद्देश्य को लेकर संकल्प रथ गांव गरीब किसान युवा व महिला को प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना से जोड़ने में सफल होगा विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत एलईडी वन जिले के सभी पंचायत में लगातार चल रही है आम जनता के बीच प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जारी जनकल्याणकारी योजनाओं को विस्तृत जानकारी देगी। योजनाओं से वंचित लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा । संकल्प यात्रा कार्यक्रम में विकसित भारत संकल्प यात्रा का जिला संयोजक जिला अनिल ठाकुर मंडल अध्यक्ष अखिलेश कुमार जिला मंत्री मनोज पासवान मंडल एवं मोर्चा अध्यक्ष रोशन कुमार पार्टी कार्यकर्ता पंचायत शक्ति केंद्र प्रमुख लालू जी ,सत्येंद्र चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।


