जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मखदुमपुर इकाई का गठन किया गया. इकाई पुनर्गठन का प्रारंभ स्वामी विवेकानंद और मां सरस्वती के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरजीत कुमार ने छात्र-छात्राओ को संबंधित करते हुए अभाविप कि सांगठनिक विषयो से छात्राओं को अवगत कराया और विद्यार्थी परिषद से जुड़कर राष्ट्र पुनर्निर्माण में अपनी सहभागिता देने का आह्वान किया. उन्होंने कहां कि विद्यार्थी परिषद छात्र हित समाज हित राष्ट्र हित मे कार्य करने वाली विश्व का सबसे बड़ा और अग्रणी छात्र संगठन है. अभाविप के बड़े बड़े आन्दोलन के माध्यम से छात्र-छात्राओ कि समस्याओ को दूर करता रहा है। आज मगध विश्वविद्यालय भष्ट्राचार मुक्त अभियान के तहत ही पूर्व कुपलपति और पदाधिकारी जेल के अन्दर गए और कई जाने वाले है।इकाई घोषणा जिला संयोजक गोपाल शर्मा ने किया नगर मंत्री चुन्नू कुमार नगर सह मंत्री उत्तम कुमार गोपाल शर्मा अतुतोष कुमार, नगर एस एफ एस प्रमुख कुणाल कुमार नगर एसएफडी प्रमुख अंकित कुमार खेलकूद प्रमुख कुल शेखर कुमार सोशल मीडिया प्रमुख मनीष कुमार को बनाया गया ।इस मौके पर मौजूद रहे लव कुमार अंकित कुमार सत्यम कुमार मनीष शर्मा मनीष कुमार कुणाल कुमार इत्यादि ।


