37.5 C
Khagaria
Monday, April 20, 2026

अम्बेडकर भवन निर्माण समिति की बैठक में लिये गये अहम निर्णय

*संविधान में छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: गुड्डू पा.*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया शहर के बलुआही स्थित अम्बेडकर भवन में डॉ0 अम्बेडकर भवन निर्माण समिति की महत्वपूर्ण बैठक समिति के अध्यक्ष कुमार भानू प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में आगामी 21 अगस्त 2024 को एससी-एसटी कोटे में कोटे जैसे सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के विरूद्ध भारत बंद आन्दोलन करने तथा आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को धुमधाम से मनाने व समिति के संरक्षक सेवा निवृत प्रधानाध्यापक रामलखन प्रसाद पासवान के करकमलों के द्वारा झण्डोत्तोलन कराने सहित कई प्रमुख निर्णय लिया गया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में गुड्डू पासवान ने कहा कि बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर ने एससी-एसटी समाज को शैक्षणिक और सेवाओं का अधिकार जो संविधान में दिये हैं उसके साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।सुप्रीम कोर्ट के सात न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने एससी-एसटी कोटा में कोटा देने का जो फैसला दिया वो बिल्कुल गलत है।इस फैसले के विरूद्ध 21 अगस्त को भारत बंद का पुरजोर समर्थन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार एससी-एसटी समाज के हित चाहती हैं तो संसद से कानून पास कराकर संविधान की नौवीं सूची में एससी-एसटी के लिए शिक्षा एवं सेवाओं के आरक्षण संबंधित प्रावधानों को डालें अन्यथा हमारे समाज के लोगों को आंख में धूल झोंकने का काम न करें ।
बैठक में समिति के संरक्षक रामलखन प्रसाद पासवान,सेवा निवृत्त अंचलाधिकारी सत्यनारायण पासवान ,सचिव चन्द्रशेखर मंडल, राकेश पासवान शास्त्री,समिति के उपाध्यक्ष सुखनन्दन पासवान,रेणु कुमारी ,रामसुचित पासवान,योगेन्द्र दास,डॉ0 पुरातन गांधी, सुभाष पासवान , सर्वेश पासवान,राजीव रंजन एवं संजीत कुमार सहित दर्जनों वक्ताओं ने अपना अपना विचार व्यक्त करते हुए एससी-एसटी कोटे में कोटे जैसे सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का घोर निंदा किया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें