नेटवर्क डेस्क/रंजय तिवारी/आर आर वर्मा
2025 के लिएबिहार विधानसभा चुनाव एनडीए के पांच घटक दलों के बीच सीटों का बंटवारा फाइनल हो गया है। वहीं बीजेपी और जेडीयू 101-101 सीट लड़ेगी।जबकि लोजपा-आर को 29, हम और रालोमो को 6-6 सीट मिली है।हलांकि अब एनडीए की कैंडिडेट लिस्ट का इंतजार है, जो बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए के पांच दलों में सीटों का बंटवारा हो गया है। जेएनए के अनुसार जेडीयू और बीजेपी पहली बार बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं बीजेपी और नीतीश कुमार की जेडीयू 101-101 सीट लड़ेगी। चिराग पासवान की लोजपा-आर 29, जीतनराम मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा की रालोमो 6-6 सीट लड़ेगी। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह ने पूरे दिन दिल्ली में बैठक और बातचीत के जरिए सीट बंटवारे को अंतिम रूप दिया सीट बंटवारे की घोषणा ट्वीट के जरिए घटक दलों के नेताओं ने की है। इधर बीजेपी चुनाव समिति की बैठक अभी दिल्ली में चल रही है। देर रात या कल सुबह भाजपा की पहली लिस्ट आ सकती है साथ ही जेडीयू, लोजपा-आर, हम और रालोमो की लिस्ट भी अब किसी भी वक्त जारी हो सकती है।हलांकि यह लिस्ट एक बार में भी जारी हो सकती है और बारी-बारी से भी आ सकती है। बिहार में पहले चरण के नामांकन तो 10 अक्टूबर से ही चालू हैं और 13 अक्टूबर यानी कल से दूसरे चरण का भी नॉमिनेशन शुरू हो जाएगा।जिन दलों को जो सीट मिली है, सूत्रों के हवाले से नीचे उन सीट और कैंडिडेट की अधूरी लिस्ट है। वहीं जैसे जैसे नेटवर्क डेस्क पर खबर मिलते रहेंगे अपडेट आप तक पहुंचता रहेगा ।
एनडीए का हो गया फाइनल कौन कितने सीट पर चुनावी मैदान में उतरेंगे
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


