JNA/ नैय्यर आलम
बेलदौर, खगड़िया।गोगरी एसडीओ के द्वारा मीडिया कर्मी के साथ समाचार संकलन के दौरान किए गए अशिष्ट व्यवहार पर पत्रकारों ने क्षोभ व्यक्त करते हुए मामले की जांच कर सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के मुताबिक सोमवार के दोपहर में गोगरी एसडीओ
प्रद्युमन सिंह यादव के द्वारा प्रखंड परिसर स्थित आईटी भवन में स्थित आरटीपीएस काउंटर का निरीक्षण की जा रहा था। निरीक्षण के जानकारी पर राजकमल, नैयर एवं गुरूदेव की संयुक्त टीम आइटी भवन पहुंच कर निरीक्षण का फोटो एवं वीडियो बनानी शुरू कर दी। इससे नाराज हो एसडीओ ने मीडिया कर्मी पर धौंस जमाते हुए बिना इजाजत फोटो खींचने की हिम्मत कैसे हुई कहते हुए जेल भेजने की धमकी देते हुए मोबाइल छीन कर खींची गई फोटो एवं वीडियो को डिलीट कर सुरक्षा कर्मी के सहयोग से उसे प्रताड़ित करते हुए बाहर निकाल दिया। मामले की जानकारी पर पत्रकारों की संयुक्त बैठक अमित कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर एसडीओ के इस व्यवहार के विरोध में नागरिक अधिकार के तहत थाना में मामला दर्ज करवाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही इसकी लिखित शिकायत जिला प्रशासन के साथ ही कमिश्नर, राज्य सरकार एवं मानवाधिकार से करने का निर्णय लिया गया। बैठक में आधा दर्जन से ज्यादा मीडिया कर्मियों ने भाग लिया ,राकेश कुमार भास्कर,भवेश कुमार जागरण,अजय सिंह हिंदुस्तान, अमित कुमार प्रभात खबर,सुमलेश कुमार यादव मिडिया दर्शन,राज कमल राष्ट्रीय सहारा , नैयर आलम साधना न्यूज़ चैनल के सभी मौजूद थे।
एसडीओ ने मीडिया कर्मी पर धौंस ,बेलदौर के मीडियकर्मी में आक्रोश
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


