14.8 C
Khagaria
Thursday, January 22, 2026

कामरेड हरिचरण चौधरी की तीसरी वरसी

जगदूत अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

दिवंगत कामरेड हरिचरण चौधरी का तीसरी बरसी के शुभ अवसर पर उनके पैतृक गांव खालिसपुर काको में संकल्प सभा का आयोजन किया गया |इस अवसर पर कामरेड यदु पासवान ने झंडों तोलन किया| उसके बाद उपस्थित समुदाय ने 2 मिनट मौन रखकर उनको श्रद्धांजलि दी गई| उसके बाद कामरेड लक्ष्मी प्रसाद की अध्यक्षता में संकल्प सभा की गई |सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा की कामरेड हरि चरण चौधरी 2022ईं में दिवंगत हुए थे |उनका का सपना नया समाज बनाने का था| समाज में बढ़ रहे अपराध, शोषण ,दमन के विरोध हमेशा लड़ाई लड़ते रहते थे |इसके वजह से उस इलाके में हमेशा उनको लोग याद करते थे| साथही उनके पहलकदमी से इलाका में बहुत बड़ा परिवर्तन हुआ |उनके दिवंगत के बाद दमनकारी व्यवस्था के खिलाफ लड़ रहे लड़ाई अधूरी रह गई, जिसे खुद को पूरा करने का संकल्प लिया गया |आगे नेताओं ने कहा की पार्टी के संस्थापक कांग्रेस चारु मजूमदार के शहादत दिवस पर 28 जुलाई को हर गांव, ब्रांच में झंडोतोलन के साथ-साथ पार्टी सदस्यता का नवीकरण, भर्ती ,लोक युद्ध ग्राहक बनाने और पार्टी में सहयोग करने की अपील की गई |सभा को कामरेड विनोद कुमार भारती प्रखंड सचिव सह जिला कमेटी सदस्य कामरेड भरत प्रसाद कामरेड कंचन देवी, जिला कमेटी सदस्य रेणु देवी, मिट्ठू विश्वकर्मा ,सतीश चौधरी, दिलीप पटेल,पंचायत के वर्तमान मुखिया अजय यादव सहित सैकड़ो पुरुष संकल्प सभा में उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें