36.4 C
Khagaria
Tuesday, May 5, 2026

किसान कैसे हो आत्म निर्भर जब कृषि उत्पादकता का ब्यापक बाजार सुनिश्चित नहीं होगा- टुडु

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया 21 अगस्त 2025
किसान कैसे हो आत्म निर्भर जब कृषि उत्पादकता का ब्यापक बाजार सुनिश्चित नहीं होगा और किसान कृषि उद्यमता की ओर नहीं बढ़ेंगे तक तक कृषि मुनाफे का क्षेत्र नहीं कहलायेगा। यह बात जिलाधिकारी खगड़िया श्री नवीन कुमार से मिलने के बाद किसान नेता श्री धीरेंद्र सिंह टुडू ने कलेक्ट्रिये ट मे प्रत्रकारो को संबोधित करते हुए कहा l
किसान नेता श्री टुडू ने यह भी कहा कि, जिले मे किसान मक्का, केला, दूध, मछली, तो उत्पादन करते हैं लेकिन हम बिचोलियों के हाँथ बेच देते हैं छोटे से बड़े कृषि आधारित उद्योग की जरूरत यहाँ के किसानो को है इसलिए किसान को कृषि उद्यमी बनाने की पहल हमने जिलाधिकारी से मिलकर शुरू कर दिया है जिलाधिकारी ने काफी संजीदगी से संज्ञान लिया है l
किसान नेता श्री टुडू ने कहा कि आगामी 30 अगस्त को किसानो, पशुपालकों, मथस्य पलकों का सेमिनार बिहार किसान मंच खगड़िया समाहरनालाय मे जिलाधिकारी के अध्यक्षता मे कराने जा रहा है जिसमे, उद्योग विभाग, कृषि विभाग, मथस्य विभाग, पशुपालन विभाग, सहित सभी बैंक प्रबंधक, एल डी एम, उपस्थित रहेंगे l
किसान नेता श्री टुडू ने किसानो, पशुपालकों, दूध उत्पादक सहयोग समिति, मथस्य पालक सहयोग समिति, चैंबर ऑफ कॉमर्स से अपील की है कि कृषि आधारित उद्योग सेमिनार मे भाग ले ताकि खगड़िया मे मक्का आधारित पॉप कॉर्न, स्टार्च, हेचारी उद्योग, केला पर चिप्स, दूध पर पनीर, मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट, मखाना प्रोसेसिंग यूनिट, जुट पर आधारित पत्सन उद्योग की जानकारी कृषि सेमिनार मे मिलेगा l
जिलाधिकारी खगड़िया से मिलने वाले – – –
खगड़िया: मनीष कुमार सरपंच, चुनमुन देवी समिति सदस्य, मनीषा कुमारी, बीरबल यादव, मुरारी यादव, बाल्मीकि कुमार तांती, कुन्दन रजक, विक्रम, गौरव यादव, अमित ठाकुर ,नवीन यादव सुजीत तांती, विमला देवी आदि।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें