32.1 C
Khagaria
Sunday, May 3, 2026

बाढ़ पीड़ितों के चेहरे खिले: खातों में पहुँचे 7-7 हजार, सीएम नीतीश के जनकल्याणकारी विजन का नतीजा, शास्त्री

*12 जिलों के 6.51 लाख परिवारों को डीबीटी से 456 करोड़ से अधिक की राहत*

खगड़िया जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बाढ़ से तबाह परिवारों के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संवेदनशील शासन और त्वरित राहत का उदाहरण पेश किया है। बुधवार को खगड़िया सहित 12 जिलों के 6 लाख 51 हजार 602 बाढ़ प्रभावित परिवारों के बैंक खातों में सीधे 7-7 हजार रुपये की आनुग्रहिक सहायता राशि अंतरित की गई। इस तरह कुल 456 करोड़ 12 लाख रुपये की राशि सरकार ने एक ही झटके में पीड़ितों तक पहुँचा दी।इस राहत भुगतान से गरीब और प्रभावित परिवारों के घरों में खुशियों की लौ जल उठी है। जिन परिवारों के सामने भोजन और जीवनयापन की चुनौती खड़ी थी, उनके लिए यह राशि न केवल आर्थिक सहारा बनी है बल्कि यह संदेश भी दिया है कि राज्य सरकार हर संकट की घड़ी में उनके साथ खड़ी है।जदयू जिला प्रवक्ता शास्त्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह कदम ऐतिहासिक और अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार हमेशा कहते हैं कि “राज्य के खजाने पर आपदा पीड़ितों का पहला अधिकार है।” यही सोच इस राहत योजना में साफ झलक रही है।उन्होंने बताया कि जिला पदाधिकारी नवीन कुमार, उप विकास आयुक्त अभिषेक पलासिया, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारियों की सक्रियता और संवेदनशीलता से ही यह कार्य समय पर संभव हो सका। प्रशासनिक टीम दिन-रात बाढ़ से निपटने में जुटी रही और हर संभव मदद प्रभावितों तक पहुँचाई।उन्होंने कहा कि सितंबर महीने में भी भारी वर्षा और नदियों का जलस्तर बढ़ने की आशंका रहती है, लेकिन सरकार और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह सतर्क और तैयार है। नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर हर पीड़ित तक तुरंत राहत पहुँचाने का भरोसा दिया गया है। शास्त्री ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह राहत सिर्फ आर्थिक मदद नहीं, बल्कि सरकार की संवेदनशीलता और जनकल्याणकारी विजन का जीवंत उदाहरण है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें