जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मुख्यालय सोनपुर के आदेशनुसार अवैध रूप से पर्सनल यूजर आईड पर रेल ई टिकट बना कर विक्री करने वाले कारोबारियों के विरुद्ध आरपीएफ खगड़िया के निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक रणबीर कुमार आरक्षी विक्रम कुमार आजाद आरक्षी सज्जन कुमार द्वारा अभियान चलाया गया। जिसमें खगड़िया अलौली मेन रोड नवटोलिया गाँव के सड़क के सटे पूर्व विशाल मोबाइल रिपेयरिंग दूकान पर छापेमारी कर एक लड़का को किया गिरफ्तार । वही खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक अरविंद कुमार राम ने बताया कि दुकान पर मौजूद व्यक्ति ब्रजेश कुमार, उम्र लगभग-23 वर्ष पिता लालबहादुर चौरसिया, घर नवटोलिया मथुरापुर वार्ड नंबर- 8 थाना नगर जिला- खगड़िया को किया गिरफ्तार, ब्रजेश कुमार के पास से बरामद स्मार्टफोन को चेक करने पर ईमेल आईडी bkknpr@gmail.com एवं आईआरसीटीसी का पर्सनल यूजर आईडी- bkknpr पर रेलवे का आरक्षित/सामान्य ई टिकट बानकर अवैध रूप से कारोबार करने का साक्ष्य प्राप्त हुआ । जिसमें प्रबल डाटा के अनुसार पर्सनल यूजर आईडी- bkknpr, ईमेल आईडी bkknpr@gmail.com का इस्तेमाल कर अन्य व्यक्ति का कुल 34 अदद पासट आरक्षित/सामान्य रेलवे ई टिकट बनाकर बिक्री किया हुआ, मिला। जिसका कुल मूल्य 14562/ रूपिया का आकलन किया गया है ।बरामद हुआ सभी बरामद रेल ई टिकट के बारे में पूछने पर दूकान संचालक ब्रजेश कुमार ने बताया कि मेरा पहले से मोबाइल रिपेयरिंग का दूकान है । जिसपर कभी कभी ग्राहकों के मांग पर जरुरत मंद लोगो को अपने पर्सनल यूजर आईडी- bkknpr पर टिकट बना कर ऊंचे दाम पर बिक्री करने लगा था। जिसमें मुझे कुछ कमाई हो जाती थी , लालच बढ़ते गई तो मै कभी कभार जरुरत मंद लोगो अपने पर्सनल यूजर आईडी- bkknpr पर टिकट बना कर , टिकट से अधिक दामो पर विक्री कर देता हूँ । तत्पश्चात मौके पर बरामद सभी रेल ई टिकट एवं टिकट बनाने में इस्तेमाल होने वाले उक्त बरामद मोबाइल को जप्त किया गया । तथा अपराध का कारण बताते हुए दूकान संचालक ब्रजेश कुमार को गिरफ़्तार किया गया ।मौके की अन्य विधिक कारवाई कर गिरफ्तार अभियुक्त को लेकर आरपीएफ पोस्ट खगड़िया लाया गया ।जहां रणबीर कुमार सहायक उप निरीक्षक के शिकायत पत्र के आधार पर कांड संख्या 1937/23, दिनांक-15/12/23 अंडर सेक्शन 143 रेलवे एक्ट में केश दर्ज कर जेल भेजने की प्रकिया की जा रही है।


