36.8 C
Khagaria
Thursday, May 7, 2026

खगड़िया आरपीएफ ने एक वृद्ध महिला को भिख मांगते देख कर वृधा आश्रम मां गायत्री सेवा धाम को सुपुर्द कर दिया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया निरीक्षक प्रभारी अरविन्द कुमार राम, साथ आरक्षी विक्रम कुमार आज़ाद, एवं महिला आरक्षी मौसम बाई मीणा द्वारा खगड़िया स्टेशन पर गस्त व् निगरानी के दौरान प्लेटफार्म पर एक बुजुर्ग महिला को ठण्ड में ठुठुरते हुए एवं यात्रियों से भीख मांगते हुए देख, उन्हें रेस्क्यू किया गया । वहीं खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम ने बताया कि वृद्ध महिला से पूछ ताछ करने पर उसने अपना नाम व् पता- लीला देवी , उम्र- लगभग 70 वर्ष, पति – स्व० मनोहर चौहान, घर- शेखपुरा, वार्ड नंबर- मालुम नहीं, थाना- मुफसिल, जिला- खगड़िया बताई । उनके परिवार के बारे में पूंछने पर बताई कि उनके परिवार के कोई भी लोग यंहा नहीं रहता है ,इसलिए वह असहाय एवं लाचार स्थिति में है। तथा वह स्टेशन पर भीख मांग कर गुजर बसर करने पर मजबूर है ।तत्पश्चात उक्त वृद्ध महिला को पोस्ट लाया गया | उक्त वृद्ध महिला को आगे की देख-रेख हेतु सेवा धाम (वृधा आश्रम) में रखने हेतु मां गायत्री सेवा धाम सबलपुर मारर खगड़िया को सुपुर्द कर दिया गया है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें