जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम साथ सहायक उप निरीक्षक रणवीर कुमार, प्रधान आरक्षी सुभाष कुमार साहू द्वारा खगड़िया स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या दो पर नाबालिक बच्चों को हाथ में दातुन का बंडल लिए यात्रियों से बेचते हुए पाया गया । तीनों बच्चों को देखकर पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम और पता दुर्गेश कुमार उम्र 13 वर्ष पिता भूमि मंडल घर मानसी वार्ड नंबर 10 थाना मानसी जिला खगड़िया (2)विवेक कुमार उम्र 10 वर्ष पिता राजू मंडल पता उपरोक्त (3) गुलशन कुमार उम्र 11 वर्ष पिता नेपल मंडल पता उपरोक्त बताए , तीनों बच्चों से स्टेशन में अकेले आने एवं दातुन बेचने बाबत पूछताछ करने पर बताया कि अपने माता-पिता के पिता कहने पर दातुन बेचने आए हैं । तत्पश्चात तीनों बच्चों को आर पोस्ट लाया गया एवं चाइल्ड हेल्पलाइन को 1098 पर सूचित किया गया । समय करीब 10:00 बजे चाइल्ड हेल्पलाइन खगड़िया के सदस्य आरपीएफ पोस्ट पहुंचे जहां तीनों बच्चों को बाल देख रेख एवं संरक्षण गृह में रखने हेतु आवश्यक कार्रवाई के लिए सुपुर्द कर दिया गया है ।
खगड़िया आरपीएफ ने तीन नवालिक बच्चे को दतमन बेचते अपने गिरप्त लेकर चाइल्ड हेल्पलाइन भेजा गया
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


