जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरबिंद कुमार राम साथ सहायक उप निरीक्षक रणवीर कुमार, सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर सिंह , आरक्षी अर्जुन कुमार, प्रधान आरक्षी रंजित दास खगड़िया स्टेशन स्टेशन यार्ड में गस्त व निगरानी कर रहे थे। तभी समय करीब 12:00 बजे खगड़िया स्टेशन के पश्चिम उतर क्षेत्र में तीन नाबालिक लड़के संदिग्ध अवस्था में बिना किसी व्यस्क परिजन या अभिभावक के अकेले घूमते हुए दिखाई दिया | बच्चे के पास जाकर पूछ ताछ करने पर अपना नाम व् पता – (1) आकाश कुमार, उम्र- 14 वर्ष, पिता- बिजेंद्र सिंह, माता- प्रियंका देवी देवी, घर- असरारी, बरौनी, वार्ड नंबर- मालूम नहीं, थाना- बरौनी, जिला- बेगुसराय, (2) आदित्य कुमार, उम्र- 14 वर्ष, पिता- पलटन सिंह, माता- सरोजनी देवी, घर- असरारी, बरौनी, वार्ड नंबर- मालूम नहीं, थाना- बरौनी, जिला- बेगुसराय, (3) सूरज कुमार, उम्र- 14 वर्ष, पिता- महेश राम, माता- बबिता देवी, घर- मथुरापुर, वार्ड नंबर- 7, थाना- नगर, जिला- खगड़िया | उक्त तीनो बच्चे से रेल परिसर में आने का कारण पूछ तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। त्पश्चात उक्त सभी तीनो बच्चे को रेसुब पोस्ट खगड़िया लाया गया एवं सुरक्षित रखा गया तथा 1098 पर चाईल्ड हेल्प लाईन को सूचित किया गया । चाईल्ड हेल्प लाईन खगड़िया के सदस्य पोस्ट आये, जिन्हें बरामद उक्त नाबालिक बच्चे को बाल देख रेख एवं संरक्षण गृह में रखने हेतु आवश्यक कारवाई के लिए सुपुर्द कर दिया गया है ।
खगड़िया आरपीएफ ने तीन नाबालिक बच्चे को रेस्क्यू कर चाइल्ड हेल्पलाइन भेजा
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


