42.6 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

खगड़िया आरपीएफ ने लावारिस हालत में मोबाइल मिला सही पहचान कर यात्री को सुपुर्द किया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ के एएसआई रणवीर कुमार स्टेशन गस्त के दौरान समय करीब 16/15 बजे पीएफ नंबर 01पर आरपीएफ पोस्ट के सामने स्टॉल के पास एक काले रंग के कवर में स्क्रीन टच मोबाइल फोन लावारिस हालत में पड़ा मिला इसके बाबत आसपास के यात्रियों से पूछताछ करने पर कोई भी व्यक्ति ने अपना होना नहीं बताया । तत्पश्चात उक्त मोबाइल फोन को सुरक्षा की दृष्टिकोण से आरपीएफ पोस्ट खगड़िया लाया गया चेक करने पर इंफ्रिक्स कंपनी का मोबाइल फोन ब्लू कलर का था जिसका आईएमइआई नंबर 352949474262849 दूसरा 352949474262856 है उक्त मोबाइल फोन पर मोबाइल के मालिक सुप्रिया कुमारी, उम्र- 53 वर्ष ,पति- अशोक सिंह, घर- महारतपुर, वार्ड नंबर -6 ,थाना- मुफस्सिल ,जिला- बेगूसराय का फोन आया तो, उन्होंने बताया कि मैं खगड़िया स्टेशन पर बैठ कर इन्तज़ार कर रहा था कि अचानक गाड़ी संख्या 12203 अप गरीब रथ एक्सप्रेस आने पर मैं अपना मोबाइल वहीं छोड़ गाड़ी पकड़ कर बेगूसराय चली आई हूं । उक्त महिला को बताया गया कि आपका मोबाइल फोन RPF POST KHAGARIA में सुरक्षित रखा गया है । समय करीब 19:00 बजे उक्त महिला पोस्ट आई तथा अपने मोबाइल फोन का उचित पहचान पत्र प्रस्तुत किया । जांच पड़ताल करने के उपरांत सही सलामत उक्त महिला को मोबाइल फोन सुपुर्द किया गया है । मोबाइल प्रकार उक्त महिला ने खुशी जाहिर करते हुए आरपीएफ खगड़िया को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया है ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें