जगदूत न्यूज़ खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम के नेतृत्व में उप निरीक्षक निक्की कुमारी, आरक्षी विक्रम कुमार आजाद, आरक्षी सज्जन कुमार साथ अपराध आसूचना शाखा गडहरा के टीम द्वारा संयुक्त रूप से खगड़िया स्टेशन में चेकिंग अभियान चलाकर कल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिसमें आठ लोगों को महिला कोच में अनाधिकृत रूप से यात्रा करते हुए गिरफ्तार किया गया , जबकि तीन लोगों को ट्रेन में अनाधिकृत रूप से खाद्य पदार्थ बिक्री करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया । सभी गिरफ्तार 11 अभियुक्तों के विरुद्ध आरपीएफ खगड़िया में मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय रेलवे खगड़िया में पेश किया गया।


