26.1 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

खगड़िया आरपीएफ ने 7 मोबाइल एक जोड़ी चांदी का पायल के साथ महिला चोर को धर दबोचा

जगदूत न्यूज़ खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविन्द कुमार राम साथ उप निरीक्षक निक्की कुमारी, आरक्षी विक्रम कुमार आज़ाद, आरक्षी सज्जन कुमार खगड़िया स्टेशन  चेकिंग के दौरान गाडी संख्या- 15714 DN पटना-कटिहार इंटर सिटी एक्सप्रेस समय करीब 18:07 बजे खगड़िया प्लेटफार्म संख्या- 02 पर आगमन के दौरान एक महिला को रेल यात्रियों का 07 मोबाइल एवं एक जोड़ी चांदी का पायल चोरी कर भागते हुए रंगे हाथ खगड़िया प्लेटफार्म संख्या- 2&3 पर रेसुब पोस्ट खगड़िया के सामने पूर्व में km/no- 123/38 के पास पकड़ लिया गया वही खगड़िया आरपीएफ निरक्षक अरविंद कुमार राम ने बताया कि  रजनी देवी, उम्र- 40 वर्ष, पति- स्व० भोला मंडल, सा०- बोलिया, थाना- मनिहारी, जिला- कटिहार कि रूप में पहचान हुई है।तत्पश्चात मौके पर मौजूद स्वतंत्र गवाह के रूप में एक महिला यात्री रीता शर्मा, उम्र-42 वर्ष, पति- मनोज शर्मा, सा०- हाउस नंबर- 235/1, बैदोबाटी, थाना- श्रीरामपुर, जिला- हुगली (पश्चिम बंगाल) एवं साथ के अधिकारी उप निरीक्षक निक्की कुमारी एवं आरक्षी सज्जन कुमार को साक्षी मानते हुए महिला तलाशी नियमो का विधिवत पालन करते हुए पकडाए महिला रजनी देवी का तलाशी लिया गया। तो उसके पास से बरामद एक लाल पीले रंग का थैला के अन्दर एक कपडे में छुपाया हुआ 06  स्क्रीन टच मोबाइल , एक कीपैड मोबाइल एवं एक जोड़ा चांदी का पायल वजन लगभग 41 ग्राम है बरामद हुआ। उक्त पकडाये महिला से बरामद सामन के बारे में पूछ ताछ करने पर बताई कि मै आज सुबह कटिहार इटरसिटी से चलकर मोकामा पहुंची वंहा से जसीडिह पसिंजर से किउल पहुंचे तथा किउल से बांका-राजेंद्रनगर ट्रेन में चढ़ते समय एक महिला यात्री का मोबाइल चोरी किया, फिर उसी ट्रेन से बख्तियारपुर चले गए फिर बख्तियारपुर में कटिहार इंटर सिटी में चढ़ते समय दो महिला यात्री से दो मोबाइल चोरी किया तथा उसी ट्रेन में चढ़ कर बाढ़ आये जहा बाढ़ में उतरते समय एक महिला से एक मोबाइल चोरी किया ।तथा उसी ट्रेन से खगड़िया आई जहा उतरते समय तीन महिलाओं से दो मोबाइल तथा एक से एक जोड़ी पायल चोरी कर अपने थैले में छुपा रहे थे कि एक महिला देख लिया जिसके डर से सामान लेकर भागने लगी, परन्तु पकड़ी गई । आगे पूछ ताछ में बताई कि मै एक बार जीआरपी खगड़िया से तथा एक बार जीआरपी किउल से चोरी के मामले में जेल गयी थी । बेरोजगारी एवं गरीबी के कारण मै ट्रेन में घूम-घूम कर यात्रियों का मोबाइल चुराती हूँ तथा इसे अपने गाँव में ही सस्ते दामो पर बेच देते है । बरामद पायल के बारे में उक्त महिला यात्री रीता शर्मा ने बताई कि यह पायल मेरा है, जो खगड़िया में कटिहार इंटर सिटी से उतरते समय मेरे पर्श से चोरी कर लिया है। तत्पश्चात उक्त बरामद सभी सामान को विधिवत तलाशी–सह-जप्ती सूचि तैयार कर जप्त किया गया। तथा अपराध का करण बताते हुए विधिवत गिरफ्तारी रिपोर्ट तैयार कर गिरफ्तार किया । इसके बाद गिरफ्तार महिला को जप्त सामान, मौके पर तैयार कागजात के साथ रेल थाना खगड़िया को सुपुर्द कर दिया गया है , जहा मामला दर्ज कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है ।बरामद सामान का अनुमानित कीमत 95 हजार रुपया है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें