35.6 C
Khagaria
Thursday, May 7, 2026

खगड़िया के माधव ने पटना में लहराया शतरंज का परचम

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया के माधव ने पटना में लहराया शतरंज का परचम पाटलिपुत्र खेल परिसर पटना में सात जनवरी 2024 को एक दिवसीय ओपन अन्डर 15 रेपीड शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अपने खगड़िया के अंतर्राष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी माधव कुमार यशवन्त भी भाग लिया। कुल 60 खिलाड़ियों के बीच 6 चक्रों का खेल रविवार को समपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में अपने खगड़िया के लिट्ल शतरंज स्टार माधव कुमार यशवन्त ने तीसरा स्थान प्राप्त कर खगड़िया का नाम रौशन किया। माधव कुमार यशवन्त जनता हाई स्कूल मानसी के नवीं के छात्र है। माधव को बिहार राज्य शतरंज संघ के सचिव श्री धर्मेन्द्र कुमार व संयुक्त सचिव फिडे आर्बिटर श्री नन्दकिशोर श्रीवास्तव ने प्रमाणपत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उक्त प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि बिहार खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविन्द्ररण शंकरण थे। माधव के इस उपलब्धि पर माधव के किशनगंज के कोच कमल कर्मकार, नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के अध्यक्ष अभय कुमार बिक्की, उपाध्यक्ष विवेक भगत, कोषाध्यक्ष अम्बुज कुमार पौद्धार, संयुक्त सचिव कामरेड संजय कुमार, अमित कुमार छोटु, संजय जैसवाल, अनुज कुमार, खिलाड़ी अमरनाथ गुप्ता, केशव कुमार यशवन्त, बादल कुमार सहित शतरंज व खेल प्रेमी ने बधाई संदेश दिया है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें