24.2 C
Khagaria
Thursday, April 30, 2026

खगड़िया विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर पदाधिकारियों की बैठक, शीर्ष नेताओं का होगा आगमन

*मथुरापुर मैदान में एनडीए का विराट शक्ति प्रदर्शन होगा 3 सितम्बर को*

*खगड़िया विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर पदाधिकारियों की बैठक, शीर्ष नेताओं का होगा आगमन*

 जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया शहर के कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में एनडीए घटक दलों के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक जनता दल (यू) जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी 3 सितम्बर को मथुरापुर खेल मैदान में होने वाले खगड़िया विधानसभा स्तरीय एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सम्मेलन को हर दृष्टि से भव्य, ऐतिहासिक और सफल बनाया जाएगा तथा कार्यकर्ताओं की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। शीर्ष नेताओं का होगा आगमन ,अध्यक्षीय संबोधन में जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कहा कि सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, पूर्व मंत्री डॉ. अशोक कुमार, सांसद राधा मोहन सिंह, विधान परिषद उपनेता ललन सर्राफ, विधायक लखेन्द्र पासवान, लोजपा (रामविलास) संसदीय बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष हुलास पांडे, रालोमो की राष्ट्रीय महासचिव रेखा गुप्ता एवं हम सेकुलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन सहित कई शीर्ष नेताओं का आगमन सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि “हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी से ही यह सम्मेलन ऐतिहासिक और गरिमामय बनेगा। इसकी सफलता से विकसित बिहार और आत्मनिर्भर भारत के लिए एनडीए के 2025 से 2030 तक फिर से नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प को ऊर्जा मिलेगी। घटक दलों की सक्रिय भागीदारी , भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत ने सम्मेलन को ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए सभी स्तरों पर सहभागिता की अपील की।
लोजपा (रामविलास) जिलाध्यक्ष मनीष कुमार और रालोमो जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने सम्मेलन की सफलता हेतु अपनी प्रतिबद्धता जताई।

पूर्व विधायक पूनम देवी यादव ने सहयोगात्मक संकल्प प्रस्तुत किया। राज्य खाद्य आपूर्ति आयोग के सदस्य सह रालोमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंगद सिंह कुशवाहा, जदयू मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष मनीष मंडल एवं जदयू प्रदेश सचिव सुमित कुमार सिंह ने संगठनात्मक सुझाव देते हुए तन-मन-धन से सहयोग का आश्वासन दिया।बैठक में उपस्थित पदाधिकारी , बैठक में पूर्व विधायक चन्द्रमुखी देवी, पूर्व विधायक चन्दन राम, सदर विधानसभा प्रभारी जदयू मनोरंजन मजुमदार, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल, बेगूसराय विधानसभा प्रभारी उमेश सिंह पटेल, राजनीतिक सलाहकारों में दीपक कुमार सिन्हा, नीलम वर्मा एवं अनुराधा कुमारी कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष अनिल जयसवाल, जदयू नेता सुशांत यादव, जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जिला महासचिव सह खगड़िया विधानसभा बीएलए-1 राजीव रंजन, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रभाकर चौधरी मंटून, युवा जदयू के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष साम्बवीर, युवा जदयू के प्रदेश महासचिव नीतीश सिंह पटेल, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र महतो, नन्दलाल मंडल, युवा जदयू जिलाध्यक्ष सावन कुमार बंटी, अलौली विधानसभा बीएलए-1 शनिचर सदा, सदर प्रखंड अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह, मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह, अलौली प्रखंड अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, गोगरी प्रखंड अध्यक्ष मायाराम मंडल, तकनीकी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विनय सिंह रोशन, जिला महासचिव फिरदोस आलम, पंकज कुमार चौधरी, पार्वती देवी, हर्षवर्धन कुशवाहा, राजेश सिंह मुखिया, नील कमल पटेल, कमल किशोर पटेल, मीडिया सेल जिला अध्यक्ष जयजयराम कुमार, राम उदय सिंह, युवा जदयू के गुड्डू यादव उपस्थित रहे। भाजपा से क्रमशः नेता सीए अनुज कुमार, जिला उपाध्यक्ष सुनील चौधरी, जिला महामंत्री नन्दू साह, जिला प्रवक्ता सह विधानसभा संयोजक मनीष कुमार राय, नवीन सिन्हा, नगर अध्यक्ष रीतेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष अजय कुमार, शुभंकर शुभम उर्फ अनुपम सिंह, रमेश चन्द्र सूर्या, संजय ठाकुर, नीतीश पटेल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी, डॉ. सुशील गुप्ता, अंकित चन्द्रायण उपस्थित रहे। लोजपा (रामविलास) से रामविलास पासवान, रालोमो प्रवक्ता रविन्द्र कुशवाहा, पंकज कुशवाहा, रविश अन्ना एवं मुन्ना कुमार सहित अनेक पदाधिकारी भी बैठक में शामिल हुए। बैठक का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि 3 सितम्बर को मथुरापुर खेल मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन खगड़िया की राजनीतिक धरती पर एनडीए का विराट शक्ति प्रदर्शन साबित होगा और बिहार की राजनीति में नई ऊर्जा का संचार करेगा।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें