24.2 C
Khagaria
Thursday, April 30, 2026

IAS अमित पांडे को बनाए गए बिहार के अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी,प्रशांत कुमार को भी मिली ऐ जिम्मेदारी , आर आर वर्मा

जगदूत न्यूज ब्यूरो, पटना। भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों को कार्यकुशलता को देखते हुए नयी जिम्मेदारी दी गयी है। जेएनए के अनुसार सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार को इस आशय की अधिसूचना जारी की।वहीं निदेशक समेकित बाल विकास सेवाएं अमित कुमार पांडेय को अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में पदस्थापित किया गया है। निदेशक समेकित बाल विकास सेवाएं का अतिरिक्त प्रभार भी उनके पास रहेगा। ज्ञात हो कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अमित कुमार पांडे ने गुरुवार को ही समेकित बाल विकास सेवा के निदेशक का पदभार ग्रहण किये थे। वहीं, निदेशक पंचायती राज प्रशांत कुमार सीएच को भी अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है। वह निदेशक पंचायती राज तथा बिहार विकास मिशन के मुख्य महाप्रबंधक के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।नेटवर्क डेस्क इस खबर को बराबर अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पित हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट करने का प्रयास लगातार जारी हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए jagdoot.com/jagdoot.in के साथ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें