*सरकार बनाईए पप्पू डोम को पद,प्रतिष्ठा और सम्मान मिलेगा-भोला यादव*
JNA / रवि चौरसिया की रिपोर्ट
पटना । राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से मिलने पहुंचे रजद प्रदेश महासचिव पप्पू डोम सैकड़ो महादलित महिलाओं के साथ पहुंचे वही राजद प्रदेश कार्यालय कई मांगों को लेकर अपने आप बीती बातों से राजद आलाधिकारियों को सुनाया । वही पप्पू डोम ने महादलित महिलाओं को लेकर मानवाधिकार पहुंचे जहां अपना समस्याओं को लेकर आवेदन दिया । जेएनए के अनुसार पप्पू डोम महादलित महिलाओं को लेकर पूर्व सीएम रावड़ी आवास पहुंचे जहां राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद व राजद नेता भोला प्रसाद से मिलकर जन समस्याओं से अवगत कराया । वहीं मौजुद राजद नेता भोला प्रसाद यादव ने महादलित महिलाओं को कहा महागठबंधन का सरकार बनाए और पप्पू डोम को पद,प्रतिष्ठा और सम्मान मिलेगा ।इधर पप्पू डोम ने बातचीत करते हुए मीडिया से कहा कि लालू प्रसाद मेरे भगवान हैऔर डोम-मुसहर समाज आज सैकड़ो महिलाओं के साथ हम अपने भगवान लालू प्रसाद से भेंट करने आए हैंऔर समस्याओं को सुनाने आए हैं । पप्पू डोम ने कहा डोम महिला समाज की ओर से अपने प्रदेश कार्यालय में हाथों बना सुप प्रदेश कार्यालय प्रभारी को भी दिया । पप्पू डोम ने कहा ,राबड़ी आवास जाने के क्रम में सचिवालय महिला पुलिस अधिकारी ने साथ चल रहे महादलित महिलाओं को VIP क्षेत्र वता वापस कर देने की वात कही उन्होंने कहा अब हमारे भगवान लालू प्रसाद से गरीब महादलित महिलाओं भेंट करने पर भी नीतीश सरकार रोक लगाना शुरू कर दिया ।मौके पर सैकड़ो महिला, पुरुष मौजूद दिखे।


