23.8 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

जहानाबाद जिला में पर्यटन विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आज *वाणावर महोत्सव, 2023* भव्य आयोजन बराबर पहाड़ी के तलहटी में (पाताल गंगा), मखदुमपुर, जहानाबाद में आयोजित किया गया।

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय मंत्री, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, बिहार सरकार सह प्रभारी मंत्री, जहानाबाद जिला श्री रत्नेश सादा, माननीय सांसद, जहानाबाद लोक सभा श्री चंदेश्वर प्रसाद, जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय, उप विकास आयुक्त श्री परितोष कुमार, अपर समाहर्ता श्रीमती सुधा गुप्ता, माननीय विधायक, जहानाबाद विधान सभा क्षेत्र श्री कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सूदय यादव, माननीय विधायक, मखदुमपुर विधान सभा क्षेत्र श्री सतीश कुमार एवं माननीय अध्यक्ष जिला परिषद, जहानाबाद श्रीमती रानी कुमारी को पौधा, वाणावर गुफा के प्रतीक चिन्ह एवं साल देकर स्वागत किया गया। साथ आगत अतिथियों द्वारा कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर विधि उद्घाटन *वाणावर महोत्सव, 2023* किया गया।

*वाणावर महोत्सव, 2023* के अवसर पर पार्श्य गायिका ममता शर्मा, लोक गायक सत्येन्द्र संगीत, मगध संगीत संस्थान, पटना तथा स्थानीय कलाकारों यथा- लोक गायिका सुश्री अमोलिका, महाकवि प्रशिक्षण संस्थान के कथक नृत्यांगना श्री सनोज कुमार एवं सुश्री दिव्यांशु कुमारी, लोक गायक शुभम कुमार एन.बी. किट्स स्कूल, जहानाबाद, मुरलीधर उच्च विद्यालय, जहानाबाद, राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय, जहानाबाद, लोक गायक श्री मृत्युंजय कुमार, श्री रामानंद शर्मा सहित अन्य स्थानीय कलाकारों द्वारा अपने -अपने प्रस्तुति से लोग का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में आगत अतिथियों द्वारा अपने -अपने संबंधित में बराबर क्षेत्र को पर्यटक के क्षेत्र और विकसित करने के लिए अपना अपना मंतव्य रखा गया तथा जिला प्रशासन को पर्यटकीय क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए अग्रेतर कार्रवाई करने का अपील किया गया।
कार्यक्रम में शामिल कलाकारों को भी मनमोहक प्रस्तुति के लिए जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त,अपर समाहर्ता सहित अन्य पदाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बराबर पर आधारित डोक्यूमेंट्री की प्रस्तुति कर बराबर के इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया। इस पूरी जानकारी को साझा करने के लिए पुरातत्व विभाग के जानकार विद्वान भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के उपरांत उप विकास आयुक्त द्वारा आगत अतिथियों, कालाकारो एवं कार्यक्रम को सफल बनाने वाले पदाधिकारी एवं कर्मियों यथा अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा, जिला नजारत उप समाहर्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग सह जिला जन सम्पर्क कार्यालय, प्रखंड विकास पदाधिकारी, मखदुमपुर, अंचल अधिकारी, मखदुमपुर, निर्वाचन आईकॉन (यूथ) श्री अमित कुमार, जिला नजारत कार्यालय के प्रधान नाजिर श्री मृत्युंजय पाठक, नाजिर श्री विशाल सिन्हा, जिला जन सम्पर्क कार्यालय के डाटा इंट्री ऑपरेटर श्वेता कुमारी सिन्हा, उद्घोषक श्री सुधीर पांडेय, उद्घोषिका श्रीमती सुनी सिंह सहित वाणावर महोत्सव में लगे समस्त पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें