28.2 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

जिला सहकारी विकास समिति की बैठकआयोजित कर . सहकार से समृद्धि योजनासंबंधित पदाधिकारियों की जानकारी

जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में आज जिला सहकारी विकास समिति DCDC) की बैठक आयोजित कर *”सहकार से समृद्धि”* योजना संबंधित पदाधिकारियों को जानकारी दिया गया।
*”सहकार से समृद्धि”* योजना बैठक में पैक्सों को जन वितरण प्रणाली की दूकान की अनुज्ञप्ति प्रदान करना, पैक्सों को पेट्रोल/डिजल और एल.पी.जी. पर distributorship लेने हेतु योग्य बनाना, पैक्स में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधी केन्द्र (पी.एम.बी.जी.पी.) खुलवाना, पैक्सों में प्रधानमेंत्री किसान समृद्वि केन्द्र (पी.एम.बी.जी.पी.) की स्थापना करना, पैक्सों को common service centre (CSC) की तरह कार्य करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करना, पैक्सों में Model By-Laws लागू करवाना, पैक्सों को ग्रामीण क्षेत्र में Piped Water Supply योजना का कार्यन्वयन एवं अनुरक्षण(operation and Maintenance) कार्य में engage करना तथा पैक्सों में गोदाम निर्माण हेतु सरकारी/ ग्राम सभा की भूमि उपलब्ध करवाने पर समीक्षा किया गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को जागरूक किया गया। जिला पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारी को निदेश दिया कि *”सहकार से समृद्धि”* योजना का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जाए।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें