28.2 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में पी० पी०एम० के बच्चों ने मारी बाजी

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में पी० पी० एम० के बालकों की अंडर-19 को हैंडबॉल, टीम विजेता घोषित हुआ, जबकि बालकों का अंडर-14 को उपविजेता घोषित किया गया। जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष शिक्षाविद डॉ० एस० के० सुनील ने बच्चों के इस सफलता पर बधाई देते हुए हाँसला अफजाई किया और कहा कि खेल से न केवल शरीर को व्यायाम मिलता है बल्कि अनुशासन और कैरियर बनाने का अवसर भी मिलता है। यदि स्वस्थ और संपन्न जीवन जीना है, तो पढ़ाई के साथ-साथ खेल को भी अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करें। वर्तमान समय में मोबाइल खेल की जगह ले चुका है, जो भावी पीढ़ी . के लिए अच्छा संकेत नहीं है। *इस खेल प्रतियोगिता में बालकों की अंडर-14 में प्रिंश कुमार निराला, अमन कुमार, शुभम निराला, साहील कुमार, अंकित कुमार, आदित्य राज, व उज्ज्वल कुमार जबकि अंडर-19 में आदित्य कुमार, अमरजीत कुमार गोपाल कुमार, सागर कुमार अंकित कुमार, रवि शंकर तथा अमन कुमार शामिल हैं।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें