23.9 C
Khagaria
Thursday, April 30, 2026

जिले में 8587 एलपीजी गैस का स्टॉक उपलब्ध

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जिले के सभी 19 एलपीजी गैस एजेंसियों के द्वारा होम डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध अफवाहों पर ध्यान नहीं दे, उपभोक्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। दिनांक 29.03.2026 तक कुल बुकिंग 16045  जहानाबाद जिले में दिनांक-30.3.2026 तक 8587 एलपीजी गैस सिलिंडर का स्टॉक उपलब्ध है। अब तक कुल बुकिंग 16045 जिले में एलपीजी गैस वितरण सामान्य ढ़ंग से हो रही है। जिले के विभिन्न कंपनियों के सभी एलपीजी वितरकों के द्वारा होम डिलीवरी के द्वारा होम डिलीवरी की सुविधा दी जा रही है। उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी एवं गोदाम पर अनावश्यक भीड़ लगाने से बचने की आवश्यकता है।प्रशासन द्वारा गैस उपभोक्ताओं को सुगमतापूर्वक गैस की आपूर्ति करने के लिए कई प्रयास किए जा रहे है। साथ ही उपभोक्ताओं की समस्याओं का भी त्वरित गति से निराकरण किया जा रहा है।
एलपीजी गैस के संबंध में गूगल लिंक, फेसबुक पेज तथा जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या-06114-223013 पर प्राप्त सुझावों एवं समस्याओं का त्वरित गति से निराकरण किया जा रहा है। कालाबाजारी एवं जमाखोरी करनेवालों पर कारवाई के लिए गठित टीम चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए हुई है। सभी उपभोक्ताओं को अफवाह पर ध्यान देने की आवश्यकता नही है। अनावश्यक गैस एजेंसियों पर भीड़ नही लगाए एवं अपनी बारी का प्रतीक्षा करते हुए होम डिलीवरी से गैस प्राप्त करें। व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को जिला द्वारा उपलब्ध कराये गए लिंक पर अपने आवश्यकतानुसार डिमांड करने का निदेश दिया गया है, ताकि वस्तुस्थिति का आकलन करते हुए प्राथमिकता के आधार पर उनको व्यवसायिक गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने हेतु अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा गुगल लिंक एवं विभिन्न सोशल मीडिया यथा-फेसबुक, ट्विटर आदि से प्राप्त शिकायतों का नियमित रूप से निपटारा किया जा रहा है एवं कृत कार्रवाई को जिला प्रशासन के फेसबुक पेज पर भी अपलोड किया जा रहा है। साथ ही इंडेन के उपभोक्ता किसी प्रकार के शिकायत हेतु टाॅल फ्री नंबर 18002333555(24X7) पर पर काॅल कर सकते है। जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 06114-223013 पर भी शिकायत की जा सकती है। कृपया अफवाहों पर ध्यान न दें। आपूर्ति सामान्य है और किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। पेट्रोल/डीजल को बोतलों, ड्रम या ढीले कंटेनरों में संग्रहित या परिवहन करने से बचें, क्योंकि इससे गंभीर आग लगने का खतरा होता है । हमेशा अधिकृत पेट्रोल पंपों पर ही निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए सीधे अपने वाहन में ईंधन भरवाएं। उपभोक्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें और सामान्य रूप से ईंधन का उपयोग जारी रखें ।
आपका शांत और जिम्मेदार व्यवहार सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहायक है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें