जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरबिन्द कुमार राम साथ सहायक उप निरीक्षक रणबीर कुमार, आरक्षी सज्जन कुमार, प्रधान आरक्षी आकाश चन्द्र भारती, खगड़िया स्टेशन पर गस्त व् निगरानी कर रहे थे, तभी समय करीब – 15:29 बजे गाडी संख्या- 12568 डाउन राज्यरानी एक्सप्रेस के आगमन पर चेक कर रहे थे । कि इसी दौरान एक व्यक्ति को यात्री का चोरी किया हुआ दो मोबाइल के साथ पकड़ा गया | वह व्यक्ति उक्त गाडी से उतरकर तेजी से पूर्व के तरफ जा रहा था, शक होने पर हम सभी जवान उसके करीब जाने लगे तो वह हमलोग को देख कर भागना चाहा , जिसे घेर कर खगड़िया रेलवे स्टेशन pf/no- 02&03 पर आरपीएफ पोस्ट के पश्चिम स्टाल नंबर-02 के पास पकड़ लिया गया । पकडाए व्यक्ति से स्टेशन पर आने तथा पुलिस को देखकर भागने का कारण पूछा तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। नाही कोई यात्रा प्राधिकार पत्र प्रस्तुत किया तथा टाल-मटोल करने लगा , तब पकडाये व्यक्ति से नाम, पता पूछने पर उसने अपना नाम व् पता करण कुमार, उम्र- 20 वर्ष, पिता- स्व० रंजय मंडल, घर- उतरी मारर , वार्ड नंबर-14, थाना- मोरकाही, जिला- खगड़िया बताया । तत्पश्चात पकडाए व्यक्ति का मौके पर जामा तलाशी लिया गया तो उसने खुद अपने पहने हुए हाफ पैंट के दोनों पॉकेट से कुल दो अदद स्क्रीन टच मोबाइल (1) एक काले रंग का oppo कंपनी का मोडेल नंबर- CPH2617 पुराना इस्तेमाली मोबाइल फ़ोन, जिसका imei/no- 860538078272851, 860538078702844 (2) एक काले रंग का oppo कंपनी का पुराना इस्तेमाली मोबाइल फ़ोन, जिसका imei/no- 869762044426430, 869762044426422 है निकाला जो दोनों मोबाइल का स्क्रीन लॉक हालत में था । उपरोक्त बरामद दोनों मोबाइल के बारे में पूछने पर बताया कि यह दोनों मोबाइल रेल यात्रियों से चोरी किया हुआ है । तत्पश्चात बरामद दोनों मोबाइल को मौके पर तलाशी सह जप्ती सूचि बनाकर विधिवत जप्त किया गया तथा अपराध का कारण बताते हुए गिरफ्तारी मेमो बनाकर गिरफ्तार किया गया | भारतीय साक्ष्य अधिनियम के अनुसार मौके पर पूरी घटना का विडियोग्राफी कि गई जांच –पड़ताल में ज्ञात हुआ कि गिरफ्तार अभियुक्त रेसुब पोस्ट खगड़िया के कांड संख्या- 09/23, दिनांक- 07/11/23 अंतर्गत धरा – 3 RP(UP) ACT में जेल गया था । तत्पश्चात उक्त गिरफ्तार अभियुक्त को जप्त सामान, मौके पर तैयार कागजात के साथ चिकित्सा जांच कराने के पश्चात रेल थाना खगड़िया को अग्रिम कानूनी करवाई हेतु सुपुर्द कर दिया गया है । मामला दर्ज कर जेल भेजने कि प्रक्रिया कि जा रही है । बरामद मोबाइल का अनुमानित कीमत – 15000/- रुपया है।
नई खबरें


