27.1 C
Khagaria
Thursday, May 7, 2026

ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी से कंबल महादलित बस्ती में कम्बल वितरण की मांग

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी  खगड़िया मानसी प्रखंड सांसद प्रतिनिधि और रालोजपा जिला महासचिव और नगर पंचायत मानसी वार्ड पार्षद 10 के हीरालाल यादव ने खगड़िया जिलाधिकारी से बढ़ते हुए ठंड को देखते हुए गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच अलाव और कंबल वितरण की मांग की,सांसद प्रतिनिधि ने बताया हमारे नगर पंचायत मानसी वार्ड नंबर 10 महादलित बस्ती है ।जिसमें 100 कम्बल वितरण की मांग पिछले साल की ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ने नगर पंचायत मानसी वार्ड नंबर 10 मे 100 कम्बल वितरण का आदेश दिया था। जिसमें 51 कम्बल सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी राजीव कुमार के द्वारा वार्ड नंबर 10 में वितरण किया गया और 49 कम्बल वितरण नहीं किया गया। पुछे जाने पर बताया गया परीक्षा में डयूटी लगने के कारण बची हुई 49 कम्बल को परीक्षा खत्म होने के बाद बांटा जायेगा। जो आज तक नहीं बांटा गया।इसलिए हम आज खगड़िया जिलाधिकारी महोदय को आवेदन देकर बचे हुए 49 कम्बल को नगर पंचायत मानसी वार्ड नंबर 10 में वितरण किया जाए और ठंड को देखते हुए, जिलाधिकारी से नगर पंचायत मानसी वार्ड नंबर 10 में अलाव की भी व्यस्था की मांग की जिले में ठंड का असर दिन में भी देखा जाता है घने कोहरे दिन के 11बजे के बाद ही धीरे धीरे छठते हैं।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें