26.1 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

दो दिवसीय खेलकूद का आयोजन भी. टी स्कूल में किया गया जिसका उद्घाटन लोजपा नेत्री इंदु कश्यप ने किया

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में नेहरू युवा केंद्र जहानाबाद द्वारा जहानाबाद प्रखंड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक विक्रम कुमार के द्वारा भी.टी. खेल मैदान में स्वामी विवेकानंद युवा क्लब के अध्यक्ष अमरदीप कुमार के अध्यक्षता में दो दिवसीय खेल कूद का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित एवं लोजपा के राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष इंदु कश्यप ने किया ।लोगो को सम्बोधित करते हुए इंदु कश्यप ने कहा की खेलने से लोगो का मस्तिक का विकाश होता है एवं इनके अंदर इ्युनिटी पावर स्ट्रांग होता हैं ।इसके अंतर्गत फुटबॉल, वालिबॉल, कबड्डी एवं 400 मीटर का दौड़ का आयोजन किया गया ।फुटबॉल में विजेता यूथ क्लब जहानाबाद ने भी. टी. फुटबॉल क्लब को 3-0 से हरा कर फाइनल कप अपने नाम किया ।वही वालीबॉल में गांधीमैदान ने होरीलगंज क्लब को 13-07 से हरा कर फाइनल कप अपने नाम किया ।कबड्डी में सेवनन ने जहानाबाद टीम को हरा कर फाइनल कप अपने नाम किया ।दौड़ में शिवम् कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ,सुमन कुमार द्वितीय एवं अनुराग कुमार तीसरा स्थान प्राप्त किया ।सभी विजेता टीम को कप एवं मेडल घोषी के जिला परिषद निराल कुमार ने दे कर सभी को अग्रिम बधाई दिया ।वही मोके पर नविन शंकर कुमार, अमन कुमार अभिषेक कुमार उर्फ़ हन्नी , अमरदीप उपस्थित रहे ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें