जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद किंजर,अरवल : किंजर पंचायत के कई वार्डों में नल जल योजना के तहत लगाए गए कनेक्शन में कई लोग अवैध तरीके से विद्युत मोटर लगाकर पानी का स्टॉक करते हैं जिसके तहत बगैर मोटर लगाये घरों मे पानी का जाने की गति काफी धीमी हो जाती है इस संबंध में पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता लिपिक के अध्यक्षत किंजर ग्राम निवासी महेश प्रसाद सोंडिक ने जिला प्रशासन से नल जल योजना में विद्युत मोटर लगाने वाले लोगों पर चिन्हित कर कार्रवाई करने की मांग की है।


