32.6 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

नवनियुक्त अध्यापकों का नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित, 1440 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया नवनियुक्त विद्यालय अध्यापकों के औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरण समारोह जे०एन०के०टी० स्टेडियम, खगड़िया, में आयोजित किया गया। खगड़िया जिले में अनुशंसित 1440 शिक्षकों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरण जिला प्रशासन के समक्ष किया गया।गांधी मैदान पटना में आयोजित राज्य स्तरीय औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम की तर्ज पर जिले में भी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित सभी आगंतुक लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के कर-कमलों द्वारा शिक्षक भर्ती परीक्षा 2023 के द्वितीय चरण में चयनित शिक्षकों का नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के प्रसारण से जुड़े रहे।कार्यक्रम में माननीय विधायक (परबत्ता विधानसभा क्षेत्र) डॉ संजीव कुमार, जिलाधिकारी खगड़िया श्री अमित कुमार पांडेय, उप विकास आयुक्त खगड़िया, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी (खगड़िया) एवं शिक्षा विभाग के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित हुए।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें