27.9 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

स्थानीय मंगलम मैरिज हॉल में मकर संक्रांति के अवसर पर जहानाबाद के विधायक कुमार मोहन उर्फ सुदय यादव जी द्वारा दही चूड़ा कार्यक्रम

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

जहानाबाद P.G Road स्थित मंगलम मैरिज हॉल में मकर संक्रांति के अवसर पर जहानाबाद के माननीय विधायक आदरणीय कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव जी द्वारा दही -चूड़ा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें एससी /एसटी कर्मचारी संघ जहानाबाद के जिला अध्यक्ष डॉ अरविंद चौधरी (प्रधानाध्यापक), पूर्व विधायक सूबेदार दास,राजद के जिला अध्यक्ष सह जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष महेश ठाकुर जी,राजद के प्रधान महासचिव सह बीस सूत्री सदस्य परम हंसराय राय , जिला महासचिव सह जिला20 सूत्री सदस्य विनोद कुमार यादव जी, राजद नेता सुनील दास(बीस सूत्री सदस्य) जदयू के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश चंद्रवंशी, महेंद्र सिंह,जहानाबाद B.R.Pबृज बिहारी सिन्हा, समेत जहानाबाद के सम्मानित जनप्रतिनिधि, समाज सेवी ,शिक्षक, कर्मचारी ,पदाधिकारी के साथ-साथ हजारों की संख्या में जहानाबाद के सम्मानित जनता ने भाग लेकर दही चूड़ा का भरपूर आनंद उठाया। उक्त मौके पर राजद नेता विनोद यादव एवं एससी/ एसटी के कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ अरविंद चौधरी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम के आयोजन से समाज में भाईचारा ,समरसता एवं बंधुत्व की भावना बढ़ती है, और दुर्भावना, ईर्ष्या ,द्वेष समाप्त होता है ।इसके लिए उपस्थित लोगों ने माननीय विधायक जी को कोटि-कोटि बधाई एवं धन्यवाद दिए।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें