24 C
Khagaria
Thursday, April 30, 2026

नाला का निर्माण 15 वी वीत आयोग से कराया जा रहा है

जेएनए/ हरिशेखर यादव बेलदौर, खगड़िया ।बिना बोर्ड लगाए कार्य एजेंसी के द्वारा मानक रूप से नाला का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। बताते चलें कि बेलदौर प्रखंड क्षेत्र के दिघौन पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 8 में वकील सिंह के घर से लेकर फूलचंद सादा के घर तक नाला का निर्माण 15 वी वीत आयोग से कराया जा रहा है जो मानक रूप से नहीं हो रहा है। वहीं धरातल पर कार्य एजेंसी के द्वारा बोर्ड नहीं लगाया गया। लेकिन नाला निर्माण कार्य में 12 वर्ष से लेकर 16 वर्ष तक के बच्चे के द्वारा ईट ढुलवाया जा रहा है। इसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लेकिन राष्ट्रीय सहारा पेपर इसकी पुष्टि नहीं करती है। नाम नहीं छापने के शर्त पर दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि नाला का निर्माण तो कराई जा रही है। लेकिन जल निकासी नहीं है। सिर्फ मुखिया प्रतिनिधि सह शिक्षक विमल कुमार विमल की मनमानी दिघौन पंचायत हर योजना में चलता है। जब सोशल मीडिया पर बच्चे का फोटो वायरल हुआ तो कहां की हमको फसाने के लिए इस तरह के काम किया गया। लेकिन बच्चे को पांच रुपए का लोभ देकर धरल्ले से ईट ढोल वाया जा रहा है। उक्त मामले में वरीय पदाधिकारी को गंभीरता से लेना चाहिए वैसे भ्रष्ट मुखिया प्रतिनिधि पर कार्यवाही होना चाहिए।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें