जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद
आज़ दिनांक :- 28/07/2024 को अखिल विश्व गायत्री परिवार की युवा इकाई मगध युवा प्रकोष्ठ द्वारा संचालित DIYA रक्त अग्रदूत, बिहार को गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर की भूमि आसनसोल पश्चिम बंगाल में *महादेव सेवा फाउंडेशन* के बैनर तले सन् 1971ई• के भारत – पाकिस्तान युद्ध के दरमियान अकेले लगभग 17किलो मीटर उनके सैन्य टुकड़ियों के बीच घुसकर मारने वाले भारत माता के वीर सपूत *कर्नल हेम सिंह शेखावत* के हाथों सम्मानित होने का गौरव प्राप्त हुआ।
उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए मगध युवा प्रकोष्ठ के संचालक परम आदरणीय श्री सुमित कुमार जी , हरितिमा स्वास्थ्य संवर्धन के समन्वयक श्री मनीष गुप्ता जी और DIYA रक्त अग्रदूत, बिहार के समन्वयक श्री अमित कुमार गए हुए थे।
संचालक श्री सुमित कुमार जी ने कहा कि ये पूरी गायत्री परिवार गया जी की युवा इकाई के समूह के लिए गौरव का विषय है। वहीं संस्था के संस्थापक श्री शिवम भगत जी का आभार व्यक्त किए।


