26.6 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

नीतीश सरकार में हुआ मुस्लिम वर्ग का समुचित विकास: बबलू मंडल

*महिलाओं और युवाओं को साधने में जुटी जदयू, बूथ कमिटी गठन अंतिम चरण में*

 जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जनता दल यूनाइटेड (जदयू) अपने संगठन को मजबूत करने और मतदाताओं को साधने में जुटी है। जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल के नेतृत्व में जिले के सातों प्रखंड और खगड़िया-गोगरी नगर परिषद में बूथ स्तरीय सशक्त कमिटियों का गठन तेजी से किया जा रहा है। बूथ कमिटी गठन के तहत रहीमपुर मध्य पंचायत में 10 सदस्यीय कमिटी की सूची सदर प्रखंड अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह ने जिला अध्यक्ष को सौंपी। इस अवसर पर बबलू मंडल ने कहा कि महिलाओं और युवाओं को प्रमुखता देते हुए हर बूथ पर उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही, सामाजिक समीकरण का भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि नीतीश सरकार में मुस्लिम वर्ग के सम्मान, सुरक्षा, न्याय और समुचित विकास के लिए ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। मंडल ने कहा, “2005 से आज तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुस्लिम समुदाय के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और धार्मिक उन्नति के लिए कई पहल किये हैं। उन्होंने 2004-05 के मुकाबले अल्पसंख्यक वर्ग के कल्याण हेतु बजट में 284 गुणा वृद्धि का उल्लेख करते हुए कहा कि 2025-26 के लिए 1000 करोड़ रुपये से अधिक का बजट स्वीकृत किया गया है।

*जदयू की रणनीति विपक्ष पर भारी*

जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि खगड़िया, बेलदौर, परवत्ता और अलौली विधानसभा क्षेत्रों में जदयू मजबूत स्थिति में है। उन्होंने दावा किया कि महिलाओं और युवाओं की भूमिका के चलते विपक्षी दलों की रणनीतियां विफल हो जाएंगी। जदयू अपने विरासत की ओर तेजी से आगे बढ़ रही हैं, इसमें जिला अध्यक्ष सहित हम सभी जदयू के साथियों की भूमिका काफी गतिशील है।इस अवसर पर जदयू नेता डॉ. विद्यानंद दास, जिला उपाध्यक्ष उमेश सिंह पटेल,श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार सिंह, किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रभाकर चौधरी मंटून, किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ललित चौधरी, जिला महासचिव मोहम्मद फिरदोस आलम, मुखिया कृष्ण कुमार ठाकुर, वार्ड सदस्या कल्पना शर्मा, मंटून मिश्रा, कुन्दन दास सहित कई स्थानीय नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। जदयू का मानना है कि बूथ कमिटी की सशक्त भागीदारी के दम पर आगामी चुनाव में पार्टी नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर सत्ता में लौटेगी।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें